होंडा सिटी और सेंट्रो कार में गांजा भरकर ले जा रहे 4 तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। शहर में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस द्वारा नशे के व नशे में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है, उसके बाद भी लोगों में नशे की लत कम होने का नाम नहीं ले रही है।

पुलिस की कार्यवाही-

इसी क्रम में दिनांक 26/12/2024 को भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग के दौरान निकट जैनल-पुल के पास UK18R-1901 होंडा सिटी व UP16J-4566 सेंट्रो कार को रोककर चेक किया गया तो कार में सवार जावेद हसन उम्र 31वर्ष पुत्र आले हसन नि० बिजारखाता थाना स्वार जिला रामपुर उ०प्र०, दिलशाद हुसैन उम्र 26 वर्ष पुत्र आले हसन नि० नि० बिजारखाता थाना स्वार जिला रामपुर उ०प्र०, मौ० हसनैन उम्र 27 वर्ष पुत्र मौ० यूसुफ नि० बिजारखाता थाना स्वार जिला रामपुर उ०प्र० व आसिफ उम्र 28 वर्ष पुत्र अमजद अली नि० ग्राम अलीगंज थाना स्वार जिला रामपुर उ०प्र०के कब्जे से 05 कट्टे/बोरों में 75.355 किलोग्राम गांजा (कीमत 18,83,875 रुपये) बरामद होने पर चारों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। दोनों कारों को सीज किया गया। इनमें से जावेद तस्करों का लीडर है यह विगत वर्ष टांडा रामपुर में गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है।

पुलिस से बचने के लिये रात के अंधेरे में लग्जरी गाड़ियों से गांजा तस्करी करते है। इनमें जावेद और दिलशाद सगे भाई है, चारों मिलकर यहां से तस्करी करके गांजा टांडा ले जाने के फिराक में थे,जिसे वहां युवाओं को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था,चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।

पुलिस टीम रहीं शामिल-

1. उ0 नि0 संजय जोशी – चौकी प्रभारी भिकियासैण

2. उ0नि0 मीना आर्या- थाना भतरौजखान (विवेचक)

3. हेड कानि0 शमीम अहमद-थाना भतरौजखान

4. हेड कानि0 महेन्द्र सिंह-थाना भतरौजखान

5. हेड कानि0 अवधेश कुमार-एसओजी अल्मोड़ा

6. कानि0 विरेन्द्र सिंह बिष्ट-एसओजी अल्मोड़ा

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बाजार में किया औचक निरीक्षण

लमगड़ा। क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने पुलिस बल के साथ बाजार…

आयुक्त दीपक रावत ने राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल अल्मोड़ा का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दूसरे दिन अल्मोड़ा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के रूप में पहचाने जाने वाले राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन