कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों संग किया बैठक, कई योजनाओं व उत्पादों को लेकर दिए निर्देश

हल्द्वानी। सर्किट हाउस हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास, उद्यान, कृषि, सैनिक कल्याण, पी.एम.जी.एस.वाई., आदि विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान उद्यान अधिकारी द्वारा जनपद में उद्यान विभाग द्वारा एप्पल एवं कीवी मिशन सहित पॉलीहाउस निर्माण कार्यों की जानकारी उपलब्ध न करा पाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी बैठकों में सम्बन्धित अधिकारी विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारियों एवं पूर्ण तैयारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने उद्यान तथा कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि जनपद में एप्पल के साथ ही कीवी व मिलेट्स उत्पादन, पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने नाबार्ड के अन्तर्गत पॉलीहाउस निर्माण हेतु किसानों के खाते में सीधे धनराशि स्थानान्तरण करने की व्यवस्था करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए ताकि पॉली हाउस निर्माण में देरी न हो। उन्होंने मार्गदर्शित करते हुए कहा कि जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार पॉलीहाउस का आवंटन किया जाए।

उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि कृषि यन्त्रों का वितरण एक समान रूप से करते हुए न्याय पंचायत के आधार पर किया जाय। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सचांलित कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी दी ताकि योजनाओं की जानकारी के अभाव में एक भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद में मृदा हैल्थ कार्ड शतप्रतिशत बनाने के निर्देश मुख्य कृषि अधिकारी को दिये। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि जनपद का एक भी पात्र किसान योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने जनपद में मौन पालन कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि वर्तमान में शहद की डिमाण्ड को देखते हुए जनपद में मौन पालन हेतु किसानों एवं युवाओं को प्रेरित किया जाए ताकि लोग मौन पालन को स्वरोजगार के तौर पर अपनाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने जनपद में मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि जनपद में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संसाधनों से अधिक से अधिक जोड़ा जाए, महिलाओं की आर्थिकी वृद्धि हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करते हुए जनपद में लखपति दीदी की संख्या बढ़ाई जाए।

उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि जनरल बीसी जोशी के नाम पर सैनिक आश्रितों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल संयुक्त निरीक्षण करते हुए सभी औपचारिकताएं 15 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हल्द्वानी में सैनिकों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए सैनिक विश्राम गृह की क्षमता बढ़ाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को दिये।

उन्होंने सैनिक कल्याण कार्यालय भवन निर्माण हेतु तत्काल डीपीआर बनवाकर शासन को भेजने के भी निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से धनराशि आवंटित की जा सके। उन्होंने जनरल बीसी जोशी के नाम पर कुमाऊॅ के प्रवेश क्षेत्र में भव्य एवं दिव्य द्वार बनाने हेतु मार्ग का चिन्हीकरण करने के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

बैठक में आयुक्त/सचिव मां मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी के साथ ही कृषि, उद्यान, मौनपालन, पीजीएसवाई, सैनिक कल्याण अधिकारी के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन