हल्द्वानी। वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे है, जानकारी के अभाव में अधिकतर वरिष्ठ नागरिक इसका शिकार हो रहे है।
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों को साइबर सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूक करने के दृष्टिगत जागरूक करने के निर्देश दिए गए है।
आज दिनांक 11.12.2025 को कोतवाली लालकुआं,थाना चोरगलिया तथा काठगोदाम पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें साइबर सुरक्षा तथा डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जागरूक किया गया। तथा इस प्रकार की घटना होने पर धैर्य से काम लेने, तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन या 1930 पर कॉल करने के संबंध में अवगत कराया गया।





