भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, मुक्तेश्वर में “इंटीग्रेटेड डायग्नॉस्टिक्स फॉर जूनोटिक थ्रेट्स” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मुक्तेश्वर। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा प्रायोजित “इंटीग्रेटेड डायग्नॉस्टिक्स फॉर जूनोटिक थ्रेट्स: ए वन हेल्थ कैपेसिटी-बिल्डिंग हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग” नामक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर–आईवीआरआई), मुक्तेश्वर कैम्पस में किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए 30 चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सुरेश एस. हॉन्नप्पागोल, पूर्व पशुपालन आयुक्त, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को उन्नत निदान तकनीकों के विकास पर विचार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रोगों की शीघ्र पहचान के लिए “रैपिड डायग्नोस्टिक किट्स” का विकास समय की आवश्यकता है, जो न केवल रोगों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करने में सहायक होंगी, बल्कि प्रभावी नियंत्रण रणनीति तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने युवाओं से अपेक्षा की कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने व्यावहारिक कार्यों में लागू कर समाज एवं राष्ट्र के स्वास्थ्य सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ बनाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त निदेशक, मुक्तेश्वर कैम्पस डॉ. वाई.पी.एस. मलिक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की तकनीकी रूपरेखा इस प्रकार तैयार की गई है, जिसमें सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव का संतुलित समावेश है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और युवा शोधकर्ताओं के बीच ज्ञान-विनिमय, कौशल-वृद्धि और अंतरविषयक सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. एम. स्वामीनाथन ने बताया कि इस प्रशिक्षण हेतु देशभर से 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया। ये प्रतिभागी सामान्य एवं पशु चिकित्सा माइक्रोबायोलॉजी, जनस्वास्थ्य, महामारी विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, मत्स्य विज्ञान और रसायन विज्ञान जैसे विविध विषयों से हैं।

कार्यक्रम का संचालन पाठ्यक्रम सम्वन्यक डॉ. विशाल चंदर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पाठ्यक्रम सम्वन्यक डॉ. अशुतोष फूलर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अर्नब सेन (प्रभारी, आईवीआरआई कोलकाता परिसर), डॉ. शैलेंद्र सक्सेना (उप-डीन, केजीएमयू लखनऊ), डॉ. वी. बालामुरगन (WOAH विशेषज्ञ, आईसीएआर–एनआईवीईडीआई, बेंगलुरु), डॉ. हरमनप्रीत कौर (सहायक प्रोफेसर, एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा), डॉ. अमित कुमार, डॉ सी एल पटेल सहित अनेक वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बाजार में किया औचक निरीक्षण

लमगड़ा। क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने पुलिस बल के साथ बाजार…

आयुक्त दीपक रावत ने राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल अल्मोड़ा का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दूसरे दिन अल्मोड़ा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के रूप में पहचाने जाने वाले राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन