नैनीताल में “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ, आईजी कुमाऊं की पहल ने पुलिस बल में भरा नया उत्साह और आत्मविश्वास

नैनीताल। पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत एवं पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त उत्तराखण्ड और आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल की संवेदनशील पुलिसिंग का जीवंत उदाहरण है “मिशन संवाद” — जो पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक सुख-शांति और करियर मार्गदर्शन की दिशा में एक अभिनव पहल है।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि आईजी कुमाऊं की यह पहल पुलिस बल में सकारात्मकता, संवाद और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि वेलनेस मेला–2025 पुलिस कर्मियों व उनके परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर, मानसिक परामर्श एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध करा रहा है, जो वास्तव में एक “समग्र कल्याण मॉडल” को दर्शाता है।

मेले में कुमाऊं परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए पुलिस कर्मियों के बच्चों (कक्षा 9 से 12) व अभिभावकों के लिए दिल्ली से आए विशेषज्ञ काउंसलरों द्वारा करियर मार्गदर्शन कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जिनमें लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

“मिशन संवाद” का शुभारंभ 5 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में किया गया था, जिसमें पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया था। अब तक लगभग 1000 पुलिस कर्मियों ने इसमें पंजीकरण कराया है।

अब तक अल्मोड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर और खटीमा में आयोजित कार्यशालाओं में 400 से अधिक पुलिस कर्मी लाभान्वित हुए हैं। इस पहल के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं — पुलिस कर्मियों में तनाव स्तर में कमी, कार्य के प्रति उत्साह में वृद्धि और संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में ठोस प्रगति।

कुमायूँ कमिश्नर ने सुझाव दिया कि इस प्रकार के वेलनेस व संवाद कार्यक्रम केवल पुलिस विभाग तक सीमित न रहकर, अन्य सरकारी विभागों में भी आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे शासन-प्रशासन में संवेदनशीलता और मानवीय जुड़ाव को बल मिलेगा।

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, गाइडेंस फॉर कैरियर नई दिल्ली के काउंसलर राजेश मिश्रा, द स्कूल ऑफ काउंसलर दिल्ली की डॉ. डायना चेरियान, डायरेक्टर संवाद आरती शंखला एवं कोऑर्डिनेटर प्रोजेक्ट संवाद सहित अनेक अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन