हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

हल्द्वानी। आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड के विकास पुरुष, जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी जी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पं. तिवारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी जी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श और मार्गदर्शन आज भी हमें सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका योगदान भारत के विकास में अमूल्य रहा है।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि जनता के सच्चे सेवक और विकास पुरुष थे। उनका जीवन ईमानदारी, समर्पण और समाज सेवा की मिसाल है। उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने भारत सरकार से मांग की कि पं. नारायण दत्त तिवारी जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए, जिससे उनके ऐतिहासिक योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हेमन्त बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला भट्ट, मधु सांगुड़ी, सुहैल सिद्दीकी, मलय बिष्ट , रेनू तोमर, मयंक भट्ट, अमित रावत. कोमल जायसवाल, दिनेश सांगूड़ी, गोविंद बगड़वाल, गोविंद बिष्ट, राजेन्द्र उपाध्याय, कौशलेंद्र भट्ट, संदीप जोशी, मनोज भट्ट, दिवेश तिवारी, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, चंदन भाकुनी, राजकुमार, गणेश टम्टा, संजू उप्रेती, प्रदीप बिष्ट, ताहिर भाई, उदित करायत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश