एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी के वीरांगना संस्था के बच्चों के साथ मनाई दीपावली

हल्द्वानी। दीपावली के शुभ अवसर पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा आज हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित वीरांगना संस्था में अध्ययनरत बच्चों को दीपावली की बधाई देने पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और सभी बच्चों को शिक्षित होकर अच्छी राह पर चलकर स्वयं तथा राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही वीरांगना संस्था की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्यों से भी वार्तालाप कर बच्चों के उत्थान के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा निजी तौर पर हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही।

बातचीत में वीरांगना के संचालकों ने बताया कि वर्ष 2013 से उन्होंने यह कार्य प्रारंभ किया और धरातल पर कार्य करते हुए अभी तक उनके संस्थान के पास 27 बच्चे रजिस्टर्ड हैं। संस्था द्वारा पुलिस के सहयोग से अभी तक 403 बच्चों को भिक्षावृत्ति छोड़ शिक्षा की ओर ले जाने के लिए स्कूलों में दाखिला कराया जा चुका है।

एसएसपी नैनीताल ने बताया कि नैनीताल पुलिस द्वारा इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और पुनर्वास हेतु भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की राह पर ले जाने के लिए समय–समय पर ऑपरेशन मुक्ति तथा ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को शिक्षा एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

उन्होंने यह आश्वस्त किया कि पुलिस लगातार भिक्षावृत्ति के उन्मूलन के लिए हर स्तर पर संस्था का सहयोग करेगी। उन्होंने वीरांगना संस्था की टीम द्वारा किए गए इन सार्थक प्रयासों की सराहना की गई और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान वीरांगना की टीम के अध्यक्ष योगेश सिंह रजवार, गुंजन बिष्ट, मोनिका(कॉर्डिनेटर), भूपेंद्र सिंह ऐरी(शिक्षक), मानस जोशी (शिक्षक) , पूनम बिनवाल (आउट रीच वर्कर) सुनीता गोस्वामी (आउट रीच वर्कर), दीक्षा लटवाल(शिक्षक), भावना रजवार (सोशल वर्कर) को मौजूद रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश