24 घंटे में चोरी का पुलिस पर्दाफाश, वनभूलपुरा पुलिस ने शातिर चोर को माल सहित किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) के आदेशानुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष वनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा कर शातिर चोर को माल सहित गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 13/10/2025 को वादी मो० मोबिन पुत्र स्व० मो० यासीन निवासी आजाद नगर, लाइन नं० 03, बनभूलपुरा हल्द्वानी द्वारा थाना वनभूलपुरा पर तहरीर दी गई कि दिनांक 12/10/2025 की रात्रि दुकान बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात चोर द्वारा दुकान का लॉक तोड़कर गल्ले में रखे ₹ 25,000 नगद एवं एक Wi-Fi कैमरा चोरी कर लिया गया।

इस संबंध में थाना वनभूलपुरा में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 14/10/2025 को उत्तर उजाला कब्रिस्तान गेट के पास से अभियुक्त इमरान उर्फ काली पुत्र सलीम, उम्र 27 वर्ष निवासी नई बस्ती वार्ड नं० 25, नमरा मैरिज हाल के पास, बनभूलपुरा हल्द्वानीको गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ पर बताया कि अभियुक्त एक शातिर चोर है जो पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रह चुका है।

बरामदगी-

अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद किया गया — ₹25,000 नगद एक Wi-Fi कैमरा (Android USA S.N 0677/DTK/10/21/142649, रंग सफेद-काला) एक आला नकब (नल का पाइप)

पुलिस टीम-

  • उपनिरीक्षक हेमन्त प्रसाद
  • कांस्टेबल महबूब अली
  • कांस्टेबल लक्ष्मण राम
Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार