दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए अग्निशमन विभाग हुआ अलर्ट

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने के निर्देश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार द्वारा अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग हल्द्वानी द्वारा वृहद सुरक्षा अभियान चलाया गया।

हाइड्रेंट चैकिंग अभियान – नवीन मंडी समिति परिसर, हल्द्वानी में दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र, हल्द्वानी की टीम द्वारा नवीन मंडी समिति परिसर में हाइड्रेंट चैकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान मंडी परिसर में स्थापित हाइड्रेंटों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा मंडी समिति के कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपकरणों के उपयोग और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी गई।

फायर सेफ्टी डेमो – वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह के निर्देशन में वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण और लाइव डेमो दिया गया।

अग्निशमन दल द्वारा फायर एक्सटिंग्यूशर के प्रयोग का अभ्यास कराया गया और विद्यार्थियों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं प्राथमिक सुरक्षा तकनीकें सिखाई गईं।

फायर रिस्क निरीक्षण – पटाखा गोदाम, हल्द्वानी क्षेत्र में दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र की उपस्थिति में अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी श्री मिंदर पाल सिंह द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के पटाखा गोदामों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गोदाम संचालकों को अग्निसुरक्षा के मानकों एवं उपकरणों के रख-रखाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उन्हें सुरक्षा उपायों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले बाजारों, गोदामों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा अग्निशमन वाहनों व उपकरणों को पूर्णतः तैयार स्थिति में रखा गया है ।

नैनीताल पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की अपील-

दीपावली पर्व के दौरान पटाखों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें, खुले स्थानों पर ही पटाखे जलाएं, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस कंट्रोल रूम नंबर 101 पर संपर्क करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार