23वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय /वाहिनी पुलिस तैराकी/क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2025 की नैनीताल पुलिस ने की मेजबानी

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, आयोजन सचिव एवं एसएसपी नैनीताल” के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद नैनीताल की मेजबानी में तरणताल मानसखंड खेल परिसर, अंतराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आज दिनांक- 08.10.2025 से 10.10.2025 तक 23वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय / वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक रावत (आई.ए.एस) आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल द्वारा किया गया।

आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं एस.एस.पी नैनीताल द्वारा जनपदों से आये सभी टीम प्रबंधकों के साथ भेंट की गई।एसएसपी नैनीताल द्वारा मुख्य अतिथि को मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट किए।

शुभारंभ के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतियोगी टीमों को शपथ दिलाई गई। टीमों की हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की ड्यूटी आम ड्यूटियों से अलग है और ज्यादा मेहनत वाली हैं, जिसमें फिटनेस बहुत आवश्यक है। यह क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता तो समाप्त हो जाएगी पर पुलिस की जो मैराथन है उसमें फिनिशलाइन नहीं है। पुलिस की नौकरी में थकना मना है, हर समय नई चुनौतियां आती रही हैं।

मुख्य अतिथि द्वारा सभी टीमों को प्रतियोगिताओं की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी टीमों को उक्त प्रतियोगिता को टीम भावना के साथ खेलकर अच्छा प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

उक्त प्रतियोगिता में कुल 13 टीमें जनपद नैनीताल,अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, 31वीं वाहिनी पीएससी, 40 वीं वाहिनी पीएससी, 46 वीं वाहिनी पीएससी, आई.आर.बी प्रथम, IRB द्वितीय, एस.डी.आर.एफ, जी0आर0पी0, द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में आज 07 इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें 1500 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्राइक, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 4200 मीटर रिले रेस, 50 मीटर बैक स्ट्रोक फाइनल शामिल हैं।

प्रतियोगिता का मंच संचालन अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी एवं उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक द्वारा किया जा रहा है।

तैराकी प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान अनिल सिंह बिष्ट कमांडेंट ITBP, नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी, जी0बी0 जोशी सीओ पिथौरागढ़, निर्मला पंत क्रीड़ाधिकारी नैनीताल, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, सुशील जोशी प्रभारी थाना बनभूलपुरा, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, दिनेश चंद्र जोशी थानाध्यक्ष मुखानी एवं प्रतियोगिता प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश