आयुक्त दीपक रावत ने की पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मा॰ मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने बुधवार को तरणताल मानसखण्ड खेल परिसर, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, हल्द्वानी में 23वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता वर्ष 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 12 टीमों के प्रतिभागी एवं अधिकारी ने प्रतिभाग किया।

आयुक्त ने कहा, “खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है, जिससे व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का संतुलित ढंग से सामना कर सकता है”। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार की फिटनेस विशेष रूप से जरूरी है, क्योंकि उनकी ड्यूटीज़ अधिक परिश्रम और तनाव से जुड़ी होती हैं।

यही ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘मिशन संवाद’ ऐप की शुरुआत की गई है, जो पुलिस बल की मानसिक सुदृढ़ता को प्राथमिकता देता है। यह पहल संवाद, सहानुभूति और सहयोग पर आधारित है तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आयुक्त ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि तैराकी और क्रॉस कंट्री दोनों में इस बार नए रिकॉर्ड बनेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में वर्ल्ड क्लास खेल अवसंरचना विकसित हुई है, जिससे राज्य में खेल संस्कृति और इकोसिस्टम को नई दिशा मिली है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पी.एन. मीणा, कमांडेंट आईटीबीपी अनिल सिंह बिष्ट, क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, नगर पंचायत अध्यक्ष लाकूऑं सुरेन्द्र लोटनी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा कत्यूरा आदि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का समापन 10 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 1:00 बजे पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल ऋद्धिम अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश