भीष्म प्रतिज्ञा की तरह – श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दिया आईजी ने अटल संकल्प

नैनीताल। जागेश्वर धाम के दौरे पर पहुंचे कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिद्धिम अग्रवाल ने साफ शब्दों में कहा कि “श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।” उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

आईजी ने यह भी कहा कि मंदिर आने वाले हर यात्री का अनुभव सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण होना चाहिए, क्योंकि यह पुलिस प्रशासन की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। साथ ही साथ धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाये। सभी प्रमुख स्थलों पर प्रवेश द्वारों पर फ्रिस्किंग, मेटल डिटेक्टर एवं CCTV निगरानी सुनिश्चित की जाये।

2. भीड़ प्रबंधन और आधुनिक तकनीक से होगी सुरक्षा मजबूत-

आईजी कुमाऊं ने निरीक्षण के दौरान जोर दिया कि जागेश्वर जैसे पौराणिक और भीड़भाड़ वाले धाम में भीड़ प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात नियंत्रण की स्पष्ट व्यवस्था बनाई जाए ताकि किसी भी समय अव्यवस्था न फैले।

साथ ही, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था और नियमित पेट्रोलिंग को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। उनका मानना है कि सतर्कता और तकनीक का संयोजन ही आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था की असली ताकत है।

3. मंदिर समिति के पदाधिकारियों से संवाद – समस्याओं और सुझावों का लिया संज्ञान

निरीक्षण के दौरान आईजी ने मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से सीधी वार्ता की। समिति द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को विस्तार से सुनते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। आईजी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, मंदिर समिति और पुलिस के बीच संवाद और समन्वय जितना बेहतर होगा, श्रद्धालुओं को सुविधाएं उतनी ही प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

4. श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील – सहयोग से मिलेगी सुरक्षा की गारंटी-

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं और पर्यटकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा तभी प्रभावी होगी जब सभी लोग प्रशासन का सहयोग करेंगे। उन्होंने अपील की कि पुलिस द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाए और अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने कहा – “श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है, और हम हर यात्री को सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

5. धार्मिक और पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखें – स्वच्छता पर विशेष जोर-

आईजी ने जागेश्वर धाम की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता का उल्लेख करते हुए श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की कि मंदिर और इसके आस-पास की पवित्रता को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों पर गंदगी फैलाना न केवल धार्मिक आस्थाओं के प्रति असम्मान है बल्कि पर्यटन छवि को भी प्रभावित करता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि “धार्मिक और पर्यटन स्थलों की मर्यादा बनाए रखें, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और हमारी सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा में सहयोग करें।”

6. नवनिर्मित निर्माणाधीन चौकी का निरीक्षण-

दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जागेश्वर भ्रमण के दौरान आईजी कुमाऊँ ने निर्माणाधीन पुलिस चौकी जागेश्वर के प्रशासनिक भवन का भी निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया इस दौरान। उन्होंने निर्माणदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने पर बल दिया।इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री देवेंद्र पींचा एवं अन्य पुलिस अधिकारी गण मौजूद रहे l

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन