विश्व पर्यटन दिवस पर नैनीताल में ट्रैकिंग, बर्डवॉचिंग और सफाई ड्राइव का आयोजन

नैनीताल। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन विभाग नैनीताल की ओर से “टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय शहीद सैनिक राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल के एनसीसी कैडेटों और युवाओं को टांकी बैंड से पंगोट स्थित ब्रह्मस्थली मंदिर तक ट्रैकिंग कराई गई। इस कार्यक्रम में 80 से अधिक कैडेटों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान नेचर गाइड नरेश रावत ने प्रतिभागियों को प्रकृति संरक्षण और ट्रैकिंग की महत्ता से अवगत कराया। वहीं बर्ड वॉचर पुरन जोशी ने नैना देवी बर्ड सेंचुरी में पाए जाने वाले विभिन्न पक्षियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रतिभागियों को ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए नरेश रावत ने बताया कि ब्रह्मस्थली मंदिर की स्थापना 12वीं शताब्दी में हुई थी। यह मंदिर नागर शैली की अनूठी स्थापत्य कला का उदाहरण है। मंदिर में मौजूद स्थानीय जानकारों ने बताया कि ब्रह्मस्थली को “बाधान बू बू” के नाम से भी जाना जाता है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग की ओर से ट्रैकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष टांकी बैंड से ब्रह्मस्थली मंदिर तक ट्रैकिंग कराई गई, जिसमें लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी कमल सिंह मेहरा, दीपक मर्तोलिया, शैलू साह, एडीपीआरओ असलम, नरेश रावत, पुरन जोशी, संजीव आर्य, जगजीवन, मो. गफ्फार, पी.सी. मनराल, दाया, कंचन सहानी, करन वर्मा आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Posts

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

नैनीताल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तकदान कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर में आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहनी मुख्य…

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना की जिला चयन समिति की बैठक सम्पन्न

नैनीताल। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन की अध्यक्षता में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 13 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 13 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा