कैंची धाम परिक्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी वंदना सिंह ने किया निरीक्षण

नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना ने गुरुवार को कैंची धाम परिक्षेत्र में मानसखंड परियोजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और बायपास परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

1. लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं में सबसे पहले जिलाधिकारी ने भवाली बायपास के निर्माण को देखा, विभाग द्वारा बताया गया कि भवाली बायपास का कार्य अगस्त माह में पूरा होना था लेकिन मानसून के दृष्टिगत कार्य में कुछ विलंब हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में विभाग द्वारा भवाली बायपास पुल के लिए जुलाई माह की डेडलाइन दी गई थी, बॉन्ड के अनुसार भी कार्य अगस्त तक पूर्ण हो जाना चाहिए था, कार्य की धीमी गति और विलंब के लिए उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि ठेकेदार पर पेनल्टी लगाई जाए और 15 अक्टूबर तक पुल का निर्माण कार्य पूरा करते हुए बायपास को चालू किया जाए।

2. इसके बाद जिलाधिकारी ने कैंची धाम बायपास हेतु चल रहे सड़क कटिंग के कार्य का निरीक्षण किया, विभाग द्वारा बताया गया कि 6 KM सड़क कटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है और लगभग 4 KM सड़क कटिंग और अवशेष है, जिसे एक माह में पूरा कर लिया जाएगा,।इसके बाद सड़क के डामरीकरण और पुल के निर्माण की कार्यवाही की जाएगी, पुल का प्रस्ताव धनराशि आवंटन हेतु शासन स्तर पर विचाराधीन है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पुल के निर्माण पूर्ण होने तक इस बायपास को रातीघाट को जोड़ने वाली पुरानी लिंक रोड से कनेक्ट कर दिया जाए ताकि पहाड़ से आने वाले इमरजेंसी वाहनों को ट्रैफिक जाम से बचाते हुए इस रोड से सीधे भवाली लाया जा सके।

3. जिलाधिकारी ने रातीघाट में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से वार्ता कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। स्थानीय लोगों ने नदी से हो रहे भू कटाव पर सुरक्षा दीवार बनाए जाने के लिए प्रस्ताव दिए। रोड कटिंग से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन, सम्पर्क मार्ग आदि के पुनर्निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने विभाग को निर्देशित किया ।

4. इसके बाद जिलाधिकारी ने कैंची धाम पहुंचकर निर्माणाधीन पार्किंग, पैदल पुल, पाथवे, ध्यान केंद्र, सार्वजनिक शौचालय, मेडिकल हेल्प केंद्र आदि कार्यों का भी निरीक्षण किया। विभाग को तय समयसीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन