जम्मू कश्मीर में आर्मी वैन खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर। पुंछ जिले में मंगलवार शाम आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिर गई। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई। वहीं, 13 घायल हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायल जवानों को आसपास के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है।

सेना ने बताया कि काफिले में 6 गाड़ियां थी, जो पुंछ जिले के पास ऑपरेशनल ट्रैक से होते हुए बनोई इलाके की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक वाहन के ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं। सेना ने इस घटना में किसी आतंकी एंगल होने की संभावना नकार दी है। व्हाइट नाइट कॉर्पस ने सैनिकों के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

सेना के मुताबिक इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और शुरुआती जांच में लग रहा है कि संभवत वाहन के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया था। सेना ने इस हादसे के पीछे किसी भी आतंकी एंगल से इनकार किया है। सेना ने कहा है कि जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां से सेना की पोस्ट मात्र 130 मीटर दूर थी, जबकि इस वाहन के पीछे एक वाहन मात्र 40 मीटर दूर था।

Related Posts

उत्तराखंड में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं की इको वैन, तीन की मौत, छह घायल

खटीमा। मां पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पहेनिया-कुटरी बाईपास पर एक दुर्घटना का शिकार हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं की इको…

हल्द्वानी: हाईवे पर पलटी स्कूल वैन, ताला बड़ा हादसा। देखें

हल्द्वानी: लालकुआं बरेली रोड पर एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गौरापड़ाव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश