उत्तराखंड में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं की इको वैन, तीन की मौत, छह घायल

खटीमा। मां पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पहेनिया-कुटरी बाईपास पर एक दुर्घटना का शिकार हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं की इको वैन अनियंत्रित होकर हाईवे से लगभग पचास मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग महिला और दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

सोमवार को उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के ऐटा क्षेत्र से नौ श्रद्धालु मां पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे थे। जब उनका वाहन (कार संख्या यूपी 87 एक्स-0086) केआईटीएम कॉलेज के पास पहेनिया-कुटरी बाईपास पर पहुंचा, तो अचानक सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया। वाहन सीधे गहरी खाई में गिर गया।

दुर्घटना के बाद चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाल खटीमा मनोहर सिंह दसौनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

हादसे में घायल श्रद्धालुओं की पहचान इस प्रकार हुई:

गुड्डी देवी (61) पत्नी धर्मेंद्र सिंह — सिढ़पुरा, कासगंज (मौके पर मृत्यु)आशी (12) पुत्री बॉबी — सिढ़पुरा, कासगंज (हायर सेंटर ले जाते समय मृत्यु)अभि (17) — सिढ़पुरा, कासगंज (गंभीर घायल, पीलीभीत में इलाज जारी)नीरज गरिमा (27), अर्थव (9), आदित्य (14), राहुल (30) — सिढ़पुरा, कासगंज (सभी को हल्की चोटें आईं)रामेश्वर — निवासी बुलंदशहर (हल्की चोटें)घायल आशी और अभि को गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में आशी ने दम तोड़ दिया। अभि का इलाज अभी पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

वाहन चालक सूरज सिंह, निवासी ग्राम भैंसड़ा, कासगंज, इस हादसे में सुरक्षित रहा और उसे कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया है। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है और मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related Posts

Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 6 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 6 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 10 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा