हल्द्वानी तथा मल्लीताल में सघन सत्यापन अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने की कार्यवाही

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं सत्यापन नियमों का पालन न करने वाले मकान मालिकों, किराएदारों तथा व्यवसायियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

शहर हल्द्वानी – मंडी व राजपुरा क्षेत्र में कार्यवाहीएसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव के साथ पुलिस टीम ने मंडी और राजपुरा क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया।

  • 300 लोगों को चैक किया गया।
  • किराएदारों का सत्यापन न कराए जाने पर 08 मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही, प्रत्येक का ₹10,000 का चालान
  • 9 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत 2250 रुपये जुर्माना जमा।

मल्लीताल क्षेत्र में कार्यवाही-

डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेमचंद पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मल्लीताल क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया।

40 व्यक्तियों के विरुद्ध सत्यापन न कराए जाने पर चालान कार्यवाही कर ₹10,250 का जुर्माना जमा

10 मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही –

  • 03 मकान मालिको का का नगद चालान ₹15,000
  • 07 मकान मालिकों का कोर्ट चालान ₹10-10 हजार के चालान किए गए।

सभी नागरिकों, मकान मालिकों और व्यवसायियों से अपील की गई है कि सत्यापन अभियान में पुलिस का सहयोग करें ताकि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित हो सके।

Related Posts

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

नैनीताल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तकदान कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर में आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहनी मुख्य…

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना की जिला चयन समिति की बैठक सम्पन्न

नैनीताल। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन की अध्यक्षता में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 9 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 10 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 9 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा