सीएम धामी करेंगे हल्द्वानी का दौरा, यातायात रहेगा डाइवर्ट

देहरादून। कल 26 दिसम्बर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी का दौरा करेंगे। जिसके बाद राष्ट्रीय खेलों से लोगों को जोड़ने के लिए मसाल यात्रा का शुभारंभ हल्द्वानी से किया जाना है। जिसके लिए मुख्यमंत्री धामी यहां पहुंच रहे हैं। यह यात्रा सभी 13 जनपदों से होकर गुजरेगी। इसके अलावा लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जोड़ने के लिए शहिद पार्क से मिनी स्टेडियम तक एक सांस्कृतिक रोड शो किया जाएगा। जिसमें पहाड़ की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। और जिसके उपरांत हल्द्वानी में यातायात डाइवर्ट रहेगा।

डाइवर्ट प्लान –

1- मुख्यमंत्री के गोलापार स्टेडियम पहुंचने पर तीनपानी तिराहा से गोलाबाईपास रोड होते हुए काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को गोलापुल बनभूलपुरा से 100 मीटर पहले तीनापानी तिराहा की ओर रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

2- चोरगलिया रोड से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को स्टेडियम पहुंचने पर कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

3-नारीमन तिराहा से गोलापुर की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यदि स्टेडियम से सर्किट हाउस को प्रस्थान होता है तब

1- चोरगलिया से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को करने से 15 मिनट पूर्व खेड़ा चौराहा/मुख्य मार्ग से 50 मीटर पहले कटों पर रोका जायेगा।

2- तीनपानी से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त वाहनों को स्टेडियम गेट नम्बर 2 से 100 मीटर पहले गोलापुल की ओर रोका जाएगा।

3- नारीमन तिराहा से गोलाबाईपास रोड की ओर जाने वाले वाहनों को नारीमन तिराहा से सीधे कॉलटैक्स की ओर भेजा जायेगा। शेष वाहनों को स्टेडियम से सर्किट हाउस को प्रस्थान करने से 15 मिनट पूर्व थाना गेट पर रोका जाएगा।

4- गोलापार हैलीपैड से सर्किट हाउस के मध्य पडने वाले विभिन्न कटों से कोई भी वाहन मुख्य मार्ग में प्रवेश नहीं करेगा।

यदि मुख्यमंत्री सर्किट हाउस काठगोदाम से शहीद पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे तब प्रस्थान करने से 15 मिनट पूर्व-

1- गोलापार रोड से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को सर्किट हाउस से 100 मीटर पहले खेड़ा रोड की ओर रोका जायेगा।

2- पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी / गोलापार रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को मल्ला काठगोदाम चौकी के पास रोका जायेगा।

3- पनचक्की की ओर से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को कॉलटैक्स/हाइडिल तिराहा पर रोका जायेगा।

4- हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को कॉलटैक्स तिराहा /हाइडिल तिराहा/तिकोनिया चौराहा पर रोका जाएगा।

5- कॉलटैक्स तिराहा से शहीद पार्क तक पडने वाले विभिन्न कटों से किसी भी प्रकार का वाहन मुख्य मार्ग में प्रवेश नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री महोदय के शहीद पार्क से वापसी से 15 मिनट पूर्व-

1- पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी/ गोला बाईपास की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को काठगोदाम चौकी के पास रोका जाएगा।

2- गोलापार से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को स्टेडियम से 100 मीटर पीछे, और सभी कटों पर मुख्य मार्ग से 50 मीटर पीछे रोका जाएगा।

3- हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को तिकोनिया चौराहा पर रोका जाएगा।

4- पंचक्की से आने वाले ट्रैफिक को हाइडिल/कॉलटैक्स तिराहा से 50 मीटर पीछे रोका जाएगा।

5- शहीद पार्क से कॉलटैक्स तिराहा विभिन्न कटों से किसी प्रकार के वाहन मुख्य मार्ग पर प्रवेश नहीं करेंगे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार