एसएसपी नैनीताल ने जनपद में अराजकतत्वों पर कसा शिकंजा, चप्पे-चप्पे पर हो रही चैकिंग की आधी रात स्वयं मौके पर जाकर की पड़ताल, पुलिस को दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी। अपराधों पर सख्ती और जनता की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद नैनीताल में प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। नैनीताल पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात होकर सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

सतर्कता बढ़ाने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने खुद आधी रात शहर में चेकिंग का निरीक्षण कर पुलिस टीम को मौके पर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अवैध नशे की तस्करी, अपराधी गतिविधियों की रोकथाम, ड्रंक एंड ड्राइव जैसे खतरों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती से नकेल कसी जाए।

पुलिस टीम द्वारा जनपद मेंकोतवाली हल्द्वानी के धोबी घाट टीपी नगर मंडी जेल रोड चौराहा ठंडी सड़क, थाना काठगोदाम- पनचक्की चौराहा, थाना मुखानी– पीली कोठी थाना बनभूलपुरा– शनि बाजार, थाना भीमताल– विकास भवन, कार्की गांव, ब्लॉक रोड, नौकुचिया ताल रोड, थाना चोरगलिया– गोलापार क्षेत्र कस्बा चोरगलियां, मल्लीताल–बारा पत्थर, रिक्शा स्टैंड, रामनगर– लखनपुर, कोसी बैराज, गर्जिया, बेतालघाट–अमेल तिराहा, थाना भवाली– रामगढ़ तिराहा, भवाली चौराहा, खनस्यू–सिमलिया बैंड, मीणी खनस्यू बाजार, थाना कालाढूंगी– नैनीताल तिराहा, मुक्तेश्वर–धानाचूली बैंड, तल्ला धनाचूली, लालकुआं– थाना गेट, रेलवे तिराहा, कस्बा क्षेत्र, तल्लीताल–डांट, माल रोड, इंडिया होटल आदि स्थानों पर चैकिंग की गई।

चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 416 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1,10,600 रुपये का जुर्माना जमा करवाया गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 लोगों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

बिना हेलमेट की वाहन चलाना-31, शराब पीकर वाहन चलाना-05, ओवरस्पीड- 16, मोबाइल प्रयोग कर वाहन चलाना- 07, वाहन सीज- 18, डीएल निरस्तीकरण- 09

चेकिंग के दौरान होटल ढाबे में लोगों को शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।

● सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 52 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 27,750 रुपये जमा चैकिंग का उद्देश्य है अपराधियों पर अंकुश लगाना और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना।

एसएसपी ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और पुलिस पूरी निष्ठा से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है।

अपील –

जनता से अपील है कि वे पुलिस का सहयोग करें और सुरक्षित, शांतिपूर्ण समाज निर्माण में सहभागी बनें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन