नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा में चलाया सत्यापन अभियान, 1050 लोगों का किया सत्यापन, 41 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाए जाने तथा संदिग्धों अथवा सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशानुसार आज दिनांक 9.9.2025 को प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं एवं सुमित पाण्डे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस की अलग–अलग टीमों द्वारा थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान में थाना बनभूलपुरा के अतिरिक्त जनपद के अन्य थानों, पुलिस कार्यालय से उपलब्ध अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पीएसी/आईआरबी के साथ संयुक्त रुप से सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान में लगभग 1050 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये। लगभग 1400 व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

सत्यापन कार्यवाही के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने पर 17 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पु०अधि० के अन्तर्गत कार्यवाही की गई, जिसमें 17 कोर्ट के चालान संयोजन शुल्क रू. 1,70,000 रू जुर्माना किया गया। साथ ही अनियमितता पाए जाने पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत 24 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 6,000 रू. जुर्माना किया गया। अभियान में (कुल 41 चालान संयोजन शुल्क 1,76,000 रू.) जुर्माना वसूला गया।

सत्यापन के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र में किरायेदार के रुप में निवास कर रहे बाहरी लोगों एवं सम्बन्धित मकान मालिकों को भी किरायेदारों का अतिशीघ्र सत्यापन कर विवरण थाने में उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई।

सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगी, आम नागरिकों से भी सत्यापन अभियान में सहयोग प्रदान किए जाने की अपील की गई।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश