हल्द्वानी। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद कल नैनीताल जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दे कि कल कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 1 कक्षा से 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।





