यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

हल्द्वानी। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस हल्द्वानी एवं CPU हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी शहर में रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से सिंधी चौक एवं तिकोनिया चौक तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे, फुटपाथ और नो पार्किंग जोन में अनाधिकृत रूप से खड़े 56 वाहनों और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 85 वाहनों, कुल 141 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई।

हल्द्वानी शहर के सभी आम जनमानस, वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की जाती है कि सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

  • यातायात नियमों का पालन करें।
  • सड़क किनारे, फुटपाथ और नो पार्किंग जोन में वाहन न खड़े करें।
  • ऑटो/ई-रिक्शा एवं टैक्सी वाहनों को प्रतिबंधित क्षेत्र में न चलाएं।
  • गलत दिशा में वाहन न चलाएं।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Posts

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

हल्द्वानी। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल…

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 4 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 4 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा