मुख्य विकास अधिकारी ने पर्यटन सीजन में पर्यटकों के लिए शटल सेवा,पेयजल, शौचालय आदि सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने के दिए निर्देश

नैनीताल। विगत पर्यटन सीजन में पर्यटन सुविधाओं के संबंध में जिले के पर्यटन स्थलों में आवश्यक सुविधाओं व्यवस्थाओं आदि के संबंध में स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया, फीडबैक, विचार तथा आने वाले पर्यटक सीजन हेतु आवश्यक सुझावों को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय सभागार, नैनीताल में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पर्यटन से जुड़े विभिन्न संगठन, होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, शटल सेवा, टैक्सी यूनियन, नाव एवं घोड़ा चालक संघ सहित पर्यटन से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में गत पर्यटन सीजन में जिला मुख्यालय समेत कैंची धाम व अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटन सुविधाओं एवं उनमें आवश्यक सुधार आदि के बारे में चर्चा करते हुए व प्रतिक्रिया लेते हुए सुझाव लिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आने वाले पर्यटन सीजन में पर्यटकों को बेहतर सुविधा मुहैया करानी है ताकि आने वाला प्रत्येक पर्यटक एक बेहतर संदेश लेकर यहां से जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत, पर्यटन विभाग, नगर पालिका, जिला विकास प्राधिकरण से आए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन स्थानों में पार्किंग के टेंडर होने हैं, शीघ्र ही टेंडर कर लिए जाएं। साथ ही शटल सेवा के लिए भी टेंडर आदि प्रक्रिया समय से कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी पार्किंग स्थलों में आवश्यक सुविधाएं, पेयजल शौचालय, विद्युत व्यवस्था के साथ ही वहां किराया सूची डिस्प्ले की जाए और जो होटल व्यवसायी अपने होटल की सेवा एवं दर/रेट लिस्ट डिस्प्ले करना चाहते हैं वह भी इन सभी शटल एवं पार्किंग स्थलों में डिस्प्ले कराया जाए। ताकि पर्यटकों को सुविधा मिले।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पर्यटन सीजन से पूर्व सभी सड़क मार्गो से मलवा, मिट्टी के साथ ही भवन सामग्री जो डाली गई हैं, उसे हटाया जाए। पुलिस, परिवहन विभाग यह भी सुनिश्चित करें कि सड़क किनारे वाहन पार्किंग न होने पाए, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

मुख्य विकास अधिकारी ने कैंचीधाम में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन पार्किंग के कार्यों की भी जानकारी लेते हुए कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने घोड़ा स्टैंड में वाहन पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के निर्देश उप जिलाधिकारी, नैनीताल को दिए। बैठक में पर्यटन सुविधाओं के संबंध में विभिन्न सुझाव प्राप्त हुए जिन पर आवश्यक कार्रवाई हेतु विभागों को निर्देश दिए गए।

बैठक में सचिव विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खालिक, कैचीधाम मोनिका, पुलिस क्षेत्राधिकारी पी के साह, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन साह, विधायक प्रतिनिधि हरीश राणा सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

नैनीताल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तकदान कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर में आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहनी मुख्य…

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना की जिला चयन समिति की बैठक सम्पन्न

नैनीताल। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन की अध्यक्षता में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 9 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा