मुख्यमंत्री ने राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का किया शुभारंभ

नैनीताल। जनपद में आदर्श संस्कृत ग्राम विकासखंड कोटाबाग के पांडे गांव को बनाया गया है। रविवार को वर्चुअल माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी तेरह जनपदों में बनाए गए आदर्श सस्कृत ग्राम का शुभारंभ किया, जिसमें पांडे गांव भी शामिल रहा। यहॉ आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक नैनीताल सरिता आर्या,विशिष्ट अतिथि दाईत्वधारी शांति मेहरा सहित विभिन्न जनप्रतिंनिधियों, ग्रामीण जनता, सस्कृत विद्यालय के छात्र सहित अन्य उपस्थिति रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रा.प्र. विद्यालय, भोगपुर, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में इन सभी आदर्श संस्कृत ग्रामों में संस्कृत भवनों के निर्माण के साथ ही राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों की भी स्थापना करेगी। मुख्यमंत्री ने देहरादून में भोगपुर गांव, टिहरी गढवाल के मुखेम गांव, उत्तरकाशी के कोटगाँव, रुद्रप्रयाग के बैंजी गांव, चमोली के डिम्मर गांव, पौड़ी गढ़वाल के गोदा गांव, पिथौरागढ के उर्ग गांव, अल्मोड़ा के जैंती पाण्डेकोटा गांव,बागेश्वर के शेरी गांव, चम्पावत के खर्ककार्की गांव, हरिद्वार के नूरपुर पंजनहेडी गांव , नैनीताल के पाण्डे गाँव एवं ऊधमसिंहनगर के नगला तराई गांव को आदर्श संस्कृत ग्रामों के रूप में उनका शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्कृति ग्रामों के लोगों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी और पौड़ी में आई आपदा पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्यों को पूरी संवेदना और तेज गति से करेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार, उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद में आदर्श संस्कृत ग्राम की स्थापना कर देववाणी संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। देवभूमि उत्तराखंड सदियों से देववाणी संस्कृत के अध्ययन और शोध का केंद्र रही है।

राज्य सरकार का प्रयास है कि देववाणी संस्कृत की पवित्र ज्योति को उत्तराखंड में प्रज्ज्वलित रखा जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है, जो इस तरह की पहल से देववाणी संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन पर कार्य कर रहा है। संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति, परंपरा, ज्ञान और विज्ञान का मूल आधार है। संस्कृत भाषा के आधार पर ही प्राचीन मानव सभ्यताओं का विकास संभव हो सका है। सनातन संस्कृति में वेदों, ग्रंथों, पुराणों और उपनिषदों की रचना संस्कृत में ही की गई है। संस्कृत भाषा अनादि और अनंत है।

मुख्यमंत्री ने कहा आदर्श संस्कृत ग्रामों में लोग अपने दैनिक जीवन में संस्कृत का प्रयोग करेंगे जिससे देववाणी पुनः हमारे जीवन में बोलचाल, व्यवहार और संवाद का हिस्सा बन सकेगी। राज्य सरकार प्रदेश के विद्यालयों में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। संस्कृत भाषा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान योजना से सम्मानित किया जा रहा है।

संस्कृत के प्रचार – प्रसार के लिए उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार के माध्यम से अखिल भारतीय शोध सम्मेलन, अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन, अखिल भारतीय वेद सम्मेलन जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विकास खण्ड कोटाबाग के संस्कृत आदर्श ग्राम पांडे गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह इस क्षेत्र के लिए एक खुशखबरी है कि इस गांव का चयन संस्कृत आदर्श गांव के लिए रूप में किया गया है। हमें इसे एक आदर्श संस्कृत ग्राम बनाने हेतु मिलकर कार्य करना होगा।

सर्वप्रथम यहॉ संस्कृत विद्यालय खोले जाने हेतु भूमि का चयन करना होगा, ताकि उसका भवन शीघ्र निर्मित हो सके। उन्होंने कहा कि आदर्श संस्कृत ग्राम से सनातन धर्म को आगे बढ़ने का कार्य होगा। इससे हमें अपनी संस्कृति को भी आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दर्जाधारी शांति मेहरा ने सभी क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्कृत भाषा हमारी सनातन संस्कृति है संस्कृत भाषा को बढ़ाए जाने हेतु राज्य में एक मुहिम छेड़ी गई है।

मुख्यमंत्री ने इसे आगे बढ़ाने हेतु जो कार्य किया है हमें मिलकर उसे मुकाम तक लाना होगा। इस अवसर पर उत्तराखंड सस्कृत अकादमी के प्रतिनिधि के रूप में आए दुर्गा दत्त कपिलाश्रमी संस्कृत विद्यालय हल्द्वानी के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद भट्ट द्वारा भी संस्कृत शिक्षा एवं संस्कृत भाषा आदि के बारे में अपने विचार रखे। उन्होंने अवगत कराया की संस्कृत अकादमी उत्तराखंड की ओर से वर्तमान में ग्राम प्रशिक्षक के तौर पर दीपक चंद पांडे की नियुक्ति यहां आदर्श संस्कृत ग्राम पांडे गांव में की गई है जिनके द्वारा पंचायत भवन पांडे गांव में सुनिश्चित पाठ्यक्रम का आयोजन संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पाण्डे गाँव प्रभा पाण्डे, नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल पंत, जिला शिक्षा अधिकारी पी आर टमटा,सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सकृत अकादमी के ग्राम प्रशिक्षक दीपक चंद पांडे द्वारा किया गया।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश