सीएम धामी ने विधायक व अधिकारियों को हर समस्या के जल्द समाधान करने के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों की मुख्यमंत्री घोषणाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट व सख्त निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से विधायकगणों के साथ संवाद स्थापित करें और प्राथमिकता के कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यदि किसी कार्य में अड़चन आ रही है तो संबंधित क्षेत्र के विधायकगणों से सचिव एवं विभागाध्यक्ष स्तर पर तुरंत संवाद कर समस्या का त्वरित समाधान करें।

शासन-प्रशासन और विधानसभा क्षेत्र के बीच प्रभावी समन्वय के लिए अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी तुरंत सौंपी जाए।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संजोते हुए नवाचारों को भी बढ़ावा दे, ताकि विकास के साथ स्थानीय पहचान को भी मजबूत किया जा सके।जलभराव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में स्थायी एवं प्रभावी समाधान के लिए विस्तृत सर्वेक्षण कर

जल्द से जल्द कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर स्थायी पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एक माह के भीतर डीपीआर तैयार कर उसे लागू किया जाए। संजय झील को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयासों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने को कहा गया।

कांवड़ यात्रा के दौरान आवागमन व्यवस्था बाधारहित रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का व्यवस्थित निर्माण एवं प्लानिंग प्राथमिकता से पूरी की जाए। शहरी क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही पार्कों के निर्माण और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाए।मानसून के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। एम्स ऋषिकेश और किच्छा के सेटेलाइट सेंटरों के लिए एक नोडल अधिकारी जल्द नियुक्त किया जाए। हर जिले में दो-दो आदर्श गांव विकसित करने के लक्ष्य को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक के दौरान विधायकगणों ने जलभराव, पार्किंग, ड्रेनेज, नालों के निर्माण, यातायात प्रबंधन जैसी स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र समस्या निवारण के कड़े निर्देश दिए, ताकि जनता को राहत मिल सके।इस महत्वपूर्ण बैठक में विधायक विनोद चमोली, प्रेमचंद अग्रवाल, मदन कौशिक, बृज भूषण गैरोला, प्रदीप बत्रा, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिवगण, अपर सचिवगण, विभागाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन