भीमताल में संचालित केंद्रीय विद्यालय को मिला अपना भवन, 25.84 करोड़ से निर्मित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल का माननीय सांसद अजय भट्ट ने किया लोकार्पण

भीमताल। सांसद नैनीताल-उधमसिंह नगर अजय भट्ट ने 25 करोड़ 84 लाख की धनराशि की लागत से नव निर्मित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भवन भीमताल का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा स्थानीय लोक संस्कृति आधारित वंदना, स्वागत, छोलिया नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगतुकों का स्वागत किया।

मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय मंडपम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के केंद्रीय विद्यालय भवनों का लोकार्पण करते हुए देश को समर्पित किए। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित इस शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय भवन भीमताल के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए माननीय सांसद नैनीताल-उधम सिंह नगर अजय भट्ट ने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों से पढ़े बच्चे देश के महत्वपूर्ण संस्थानों, क्षेत्रों में जाकर देश की सेवा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत निरंतर आगे बड़ा है।

देश कृषि, औद्योगिकी, तकनीकी सहित अनेकों क्षेत्रों के साथ ही नए अनुसंधान आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ा है वैज्ञानिकों द्वारा नए नए अनुसंधान व आविष्कार किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही आज महिलाएं अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ी है फाइटर विमान तकउ चला रही है, अंतरिक्ष में जा रही हैं उन्होंने कहा शिक्षा जीवन में चार चांद लगाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय मूल्यों से प्रेरित है जो भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक परंपरा को पुन: जीवित कर रही हैं। भारत विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है शिक्षा ठीक तरीके से ग्रहण करेंगे तो आगे बढ़ेंगे और विकास करेंगे इसलिए पढ़े लिखे खूब मेहनत करें और आगे बढे। उन्होंने कहा विद्या विनय सिखाती है, विद्या ही ज्ञान लाती है,विद्या ही सर्वोत्तम बनाती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि शिक्षा अच्छी तरह से ग्रहण करेंगे तो जीवन में आगे बढ़ेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने भीमताल में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण किए जाने पर माननीय प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षामंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, अध्यक्ष नगर पालिका भीमताल सीमा टम्टा, केंद्रीय विद्यालय के देहरादून संभाग के सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह,ललित मोहन बिष्ट विद्यालय की प्राचार्य अंजू सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं आदि मौजूद रही।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

लिफ्ट देने के बहाने सोने के टॉप्स लूटने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया सोने का टॉप्स व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

भीमताल। कोतवाली भीमताल क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने उनके सोने के कुंडल/टॉप्स लूटकर फरार होने की घटना का भीमताल पुलिस ने तत्परता एवं तकनीकी…

विकास भवन सभागार में “आपदा जोखिम न्यूनीकरण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

भीमताल। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मा0 मंत्री पंचायती राज, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन