जनता मिलन में भूमि धोखाधड़ी, परिवहन और उपभोक्ता हितों से जुड़ी शिकायतों पर आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि धोखाधड़ी, परिवहन व्यवस्था, पारिवारिक विवाद और उपभोक्ता हितों से संबंधित कई मामले सामने आए।

आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए।

रामनगर क्षेत्र में भूमि धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया, जिसमें यह पाया गया कि प्रतिपाल सिंह कड़ाकोटी नामक व्यक्ति ने कृषि भूमि खरीदी और उसे आगे बेच दिया, लेकिन खरीदारों को यह जानकारी नहीं दी कि उक्त भूमि केवल कृषि प्रयोजन हेतु ही उपयोग की जा सकती है।

इस मामले में तहसीलदार को निर्देश दिए गए कि भूमि कृषि प्रयोजन हेतु बेची गई है या नहीं, और वर्तमान में उसका उपयोग आवासीय या वाणिज्यिक रूप में तो नहीं हो रहा, इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

भूमि धोखाधड़ी का एक और मामला बाजपुर क्षेत्र से सामने आया, जिसमें आयुक्त ने एसडीएम को माप एवं सत्यापन कर प्रकरण का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

काठगोदाम क्षेत्र में पेट्रोल में पानी की मिलावट की शिकायत पर आयुक्त ने स्वतः संज्ञान लिया। यह खबर सामने आई थी कि काठगोदाम स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल में पानी की मिलावट की शिकायत सामने आई थी, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। इस पर आयुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल जांच करने और पेट्रोल पंप स्वामी को स्पष्टीकरण सहित तलब करने के निर्देश दिए।

रामपुर रोड क्षेत्र के नागरिकों ने शिकायत की कि भारी ट्रांसपोर्ट वाहन आवासीय क्षेत्रों में खड़े किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है। आयुक्त ने गोदाम स्वामियों को 10 दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने और भारी वाहनों की पार्किंग आवासीय क्षेत्रों में न करने के निर्देश दिए।

बद्रीपुरा क्षेत्र में किरायेदारी विवाद के मामले में आरोप था कि किरायेदार ने अवैध कब्जा कर संपत्ति को आगे बेच दिया है। आयुक्त ने भवन का चालान जारी करने व दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

हल्द्वानी के एक विद्यालय से जुड़ी शिकायत में छात्रा को वर्ष 2021 से 12वीं की अंकतालिका नहीं मिली थी क्योंकि उसके पिता ने शुल्क जमा नहीं किया था। आयुक्त ने पिता को 50% शुल्क जमा करने और विद्यालय को अंकतालिका सौंपने के निर्देश दिए।

एक पुराने विवाद में, जिसमें आभूषण गिरवी रखे गए थे, दोनों पक्षों की सहमति से ₹57,000 का भुगतान कर आभूषण वापस किए जाने के निर्देश दिए गए।

ट्रक दुर्घटना में घायल चालक से संबंधित मामले में आयुक्त ने आरटीओ हल्द्वानी को वाहन जब्त करने और वाहन स्वामी को बीमा राशि प्राप्त होने तक आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में कुछ पारिवारिक मामले भी सामने आए। स्याल्दे क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग रह रही है, क्योंकि उनके बीच कुछ गलतफहमियां हो गई थीं। लेकिन उनका 1.5 वर्ष का बच्चा है और अब वह पुनः साथ रहना चाहती है। आयुक्त ने दोनों पक्षों से वार्ता कर समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवादों की अधिकता को देखते हुए आयुक्त ने आमजन से अपील की कि भूमि क्रय से पूर्व उसकी वैधता, ऋण स्थिति, सीमांकन और संभावित कानूनी अड़चनों की जांच अवश्य कर लें। क्रय के उपरांत तत्काल चारदीवारी एवं निर्माण कर अवैध कब्जे से बचें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन