रक्सिया नाले के जलभराव की समस्या के निदान पर गांवों के लोगों ने व्यक्त किया सांसद का आभार

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री द्वारा हल्द्वानी शहर के विकास कार्यों हेतु की गई घोषणा के अन्तर्गत एडीबी वित्तपोषित हल्द्वानी परियोजना में यूयूएसडीए द्वारा गतिमान वर्षा जल प्रबन्धन के कार्यों में रक्सिया नाले के आउटफॉल निर्माण कार्य का आज माननीय सांसद महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया है।

आउटफॉल हेतु 4x3m आकार के 1.5km लंबाई के भूमिगत नाले का निर्माण किया गया है, जिसके ऊपर से रोड निर्माण कार्य भी किया जाना है। यह निर्माण कार्य हल्द्वानी के लिये एक मील का पथर है।

विगत कुछ दिनों से हल्द्वानी में हो रही भीषण बारिश से रक्सिया नाले के पानी से प्रेमपुर लोशज्ञानी के नीचे के लगभग 10 से अधिक गांवों को जलभराव की समस्या से निजात मिली है। वर्षा ऋतु में लोग कई महीनों तक जलभराव की समस्या से परेशान रहते थे, घरों से निकलना मुश्किल हो जाता था। सरकार द्वारा कराए गए इस महत्वपूर्ण कार्य से हजारों की आबादी को राहत मिली है।

यूयूएसडीए द्वारा निर्मित रक्सिया नाला आउटफॉल को एक वर्ष के भीतर वर्षा जल भराव की समस्या के निदान हेतु तैयार कर दिया गया है, जिसके लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा निरन्तर समीक्षा की गई और आज फलस्वरूप यह आउटफॉल नाला तैयार हो गया है।

रक्सिया नाले के आउटफॉल के भूमिगत नाले का निर्माण पूरा हो जाने से डाउनस्ट्रीम के गांवों हल्दुपोखरा नायक, हिन्ममतपुर बैजनाथ, गुसाईंपुर, पांडेय नेवार, पूरनपुर, आनंदपुर एवं प्रेमपुर लोषज्ञानी गाँव में जलभराव की समस्या से निजात मिली है।उक्त नाले के आउटफॉल निर्माण में कार्यरत विभाग यूयूएसडीए, कंपनी BIPL एवं टाटा के अधिकारियों की टीम द्वारा वर्षभर लगातार काम करते हुए, तकनीकी बाधाओं का सामना करते हुए इस कार्य को पूर्ण किया गया है।

वर्षा ऋतु के शीघ्र पश्चात इसके ऊपर सड़क का निर्माण भी किया जाना है, जो कि एक मुख्य लिंक मार्ग का कार्य करेगा और हल्द्वानी की जनता को एक बेहतर सुविधा प्रदान करेगा।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण