काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल का किया आयोजन

हल्द्वानी। आज काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आतंकवाद की संभावित घटना से निपटने एवं त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल “ऑपरेशन सिन्दूर” के अंतर्गत जीआरपी थाना काठगोदाम के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन अधिकारी, स्थानीय पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम निष्क्रिय दस्ते, एंटी टेरर स्क्वाड, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, चिकित्सा विभाग सहित अन्य टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ ही, बीडीएस टीम, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, 108 एम्बुलेंस एवं जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों ने भी संयुक्त रूप से सहभागिता की।

मॉक ड्रिल की परिकल्पना के अनुसार काठगोदाम रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक द्वारा सूचना दी गई कि तीन संदिग्ध आतंकी स्टेशन में प्रवेश कर दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में हमला करने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल, एसटीएफ व अन्य सभी टीमें त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचीं। स्टेशन की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ की कार्रवाई की गई तथा ऑपरेशन सफल रहा।

मॉक ड्रिल के अंतर्गत संदिग्ध वस्तु की सूचना पर त्वरित कार्रवाई, क्षेत्र को सुरक्षित करना, राहत एवं बचाव कार्य तथा घायलों को प्राथमिक उपचार देने जैसे सभी पहलुओं का वास्तविक अभ्यास किया गया।

एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। सभी एजेंसियों ने समयबद्ध एवं समन्वित रूप से कार्य करते हुए मॉक ड्रिल को सफल बनाया।

डी-ब्रीफिंग के दौरान प्रभारी आपदा प्रबंधन अधिकारी, कमल मेहरा, ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान जो भी कमियाँ सामने आई हैं, उन्हें समय रहते दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने सभी टीमों के समन्वय और समयबद्ध सहभागिता को संतोषजनक बताया।

मॉक ड्रिल की समुचित मॉनिटरिंग जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल द्वारा की गई तथा समन्वय का कार्य जीआरपी काठगोदाम के थानाध्यक्ष द्वारा किया गया।मॉक ड्रिल में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सीओ नितिन लोहनी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन