हल्द्वानी। आज परिवहन विभाग के द्वारा सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए 140 वाहनों के चालान किये और ऑटो, ई रिक्शा, पिकअप तथा एक टैक्सी सहित कुल 09 वाहनों को सीज किया।
परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह, अपराजिता पांडे, अनुभा आर्य परिवहन निरीक्षक आरसी पवार, गिरीश कांडपाल, नंदन रावत के द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान संचालित किया जिसमें ट्रक, बस, टैक्सी, मैक्सी, ऑटो, ईरिक्शा, टैक्सीबाइक, कार आदि वाहनों के विरुद्ध टैक्स, फिटनेस, परमिट शर्तों का उल्लंघन, एसओपी का अनुपालन न करना, हेलमेट, सीटबेल्ट,ओवरलोडिंग, नो पार्किंग आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
हल्द्वानी में प्रवर्तन करवाई नरीमन चौक, निर्मला सेंट , थरेसा, नैनी वैली , वीरशिवा स्कूल के आस पास व कालाढूंगी मार्ग पर की गयी। हल्द्वानी क्षेत्र में 27 ई-रिक्शा ,ऑटो वाहनों के चालकों के द्वारा यूनिफॉर्म ना पहनने तथा नैनीताल क्षेत्र में 20 वाहनों के चालान नो पार्किंग के अभियोग में किये गये।
आज चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग के सहायक परिवाहन निरीक्षक चंदन ढैला, अनिल कार्की, चंदन सुफ्याल, गोधन सिंह, अरविंद, मोहम्मद दानिश, हंसी आदि सम्मिलित रहे।
डॉ गुरदेव सिंहसंभागीय परिवहनअधिकारी ( प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी संभाग दिनांक 8 जुलाई, 2025





