लालकुआं में स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी कर रहे 2 अभियुक्त गिरफ्तार, स्कूटी सीज

लालकुआं। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में लालकुआं पुलिस द्वारा दौराने गश्त अभियुक्त बिट्टू मौर्या पुत्र श्री रामचन्द्र मौर्या निवासी नियर सरकारी अस्पताल मोटाहल्दु लालकुआँ नैनीताल को गोला गेट बेरीपड़ाव मन्नू की झोपड़ी के पास से एक गत्ते में 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त बिट्टू मौर्या द्वारा उक्त शराब मनोज बिष्ट उर्फ मन्नू डॉन निवासी पाडलीपुर मोटाहल्दु लालकुआँ द्वारा उसे लालच देकर जबरदस्ती बिकवाना बताया गया जिसके क्रम में अभियुक्त मनोज बिष्ट उर्फ मन्नू डांन के विरूद्ध धारा-60/69(बी) आब0 अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी तथा उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता द्वारा मय हमराही पुलिस बल के अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी वार्ड न0 01 जगतपुरा रूद्रपुर उ0सि0नगर हाल निवासी लालपुर किच्छा उ0सि0नगर को शान्तिपुरी को जाने वाले रास्ते पर डामर प्लान्ट के पास बिन्दुखत्ता लालकुआँ से वाहन संख्या-UK06BA-1298 (स्कूटी ) में 02 पेटियो में अलग-अलग कुल 20 अद्धे व 42 पव्वे IMPERIAL BLUE अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुये गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम –

1- उ0नि0 शंकर नयाल

2- उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह

3-कानि0 दिलीप कुमार

4-कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला

5-कांस्टेबल दयाल नाथ

6-कांस्टेबल मनीष कुमार

7-कांस्टेबल कुबेर राणा

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन