बेरीपड़ाव स्थित शिवा पैलेस के लीज होल्डर की गोली मारकर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

लालकुआं। यहां बरेली रोड में स्थित शिवा पैलेस के लीज होल्डर पार्टनरों के बीच विवाद आखिर खूनी संघर्ष तक पहुंच गया, परिणाम स्वरूप एक पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, तथा अन्य पार्टनर आरोपी बन गए, इस कांड से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजीडेंसी सोयायटी में एक जून को हुई होटल कारोबारी राहुल डागर की हत्या का नंदग्राम पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि लेनदेन के विवाद में राहुल डागर ने अपने साझीदार मोहित चौधरी की पिटाई कर दी थी। उस वक्त मोहित की पत्नी और बच्चे भी साथ में थे। इससे मोहित चौधरी क्षुब्ध था। इसके बाद उसने रितेश बिंदल और अन्य नामजद आरोपियों के साथ मिलकर राहुल की हत्या की साजिश रची।

पूनम मिश्रा ने बताया कि मोहित चौधरी और रितेश बिंदल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जिस अवैध पिस्टल से हत्या की गई, उसे रितेश बिंदल ने उपलब्ध करवाया था।

दिल्ली के नजफगढ़ के दिल्ली गेट मोहल्ला निवासी रितेश क्लासिक सोसायटी के नजदीक इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाता है। मोहित चौधरी मूलरूप से मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली का रहने वाला है, फिलहाल राजनगर एक्सटेंशन की राजगार्डन सोसायटी में रहता है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई है।

मोहित ने राहुल डागर से रितेश बिंदल को दो लाख रुपये ब्याज पर दिलवाए थे। ब्याज की रकम न मिलने पर राहुल ने पहले रितेश, फिर मोहित चौधरी से तगादा किया। इस पर मोहित और राहुल डागर में कहासुनी हो गई। हत्या से करीब एक सप्ताह पहले राहुल डागर मनीष चौधरी के घर पहुंचा। पत्नी और बच्चों के सामने उसकी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध मोहित चौधरी ने बदला लेने के लिए रितेश बिंदल से पिस्टल का इंतजाम कराया।

योजना के मुताबिक एक जून को होटल के साझीदार नागेंद्र चौधरी, मनीष चौधरी, मोहित चौधरी, प्रदीप उर्फ मंत्री सहित अन्य लोग क्लासिक रेजीडेंसी में एकत्र हुए। राहुल डागर को फोन कर पहले हत्या की धमकी दी। इसके बाद समझौता कराने के लिए रितेश बिंदल के कार्यालय पर बुलाया। राहुल डागर स्कार्पियो गाड़ी में एक जून की रात करीब सवा नौ बजे रितेश बिंदल के कार्यालय पर अपने भतीजे आशीष के साथ पहुंचे।

दोनों को देखते ही मोहित चौधरी ने पिस्टल से गोली मारकर राहुल डागर की हत्या कर दी। मोहित ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की, एक गोली आशीष के पैर में भी लगी। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। एसीपी ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि हल्द्वानी में चल रहे शिवा होटल में नागेंद्र चौधरी, मोहित चौधरी, मनीष चौधरी, प्रदीप उर्फ मंत्री व अन्य साझीदार थे। उन्होंने राहुल डागर को भी होटल में साझीदार बनाया लेकिन होटल का भुगतान अपने-अपने बैंक खातों में लेने लगे। इसका राहुल ने विरोध किया तो साझीदार ही जान के दुश्मन बन गए।

एसीपी ने बताया कि हल्द्वानी स्थित शिवा पैलेस में रिसेप्शन पर काम करने वाली महिला से राहुल डागर की दोस्ती हो गई थी। हत्यारोपी मोहित चौधरी इसका विरोध कर रहा था। महिला से नजदीकी को लेकर राहुल डागर और मोहित चौधरी में तनातनी भी हुई थी। एसीपी के मुताबिक महिलाकर्मी मोहित चौधरी के संपर्क में भी थी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन