देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया। है। मामले में आज कोर्ट थोड़ी देर में फैसला सुनाएगा। मामले में करीब 2 साल और 8 महीने तक सुनवाई चली।ऐसे में आज कोटद्वार कोर्ट के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं। सुनवाई के दौरान करीब 97 गवाह पेश किए गए।
बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। 19 साल की अंकिता भंडारी की हत्या का दोषी वह होटल का मालिक था जिसमें वह काम करती थी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाॅक की 19 साल की अंकिता भंडारी की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। अंकिता यमकेश्वर ब्लाॅक में बने वनतारा रिजाॅट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। यहीं से वह गायब हो गई थी।










