भीमताल पुलिस की सख्त कार्यवाही, नाबालिक के वाहन चलाने पर 2 पर FIR दर्ज

भीमताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार यातायात नियमों के उल्लंघन व नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध जनपद भर में सख्त कार्यवाही जारी है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद साह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान वाहन संख्या UK04AN 6757 को एक नाबालिग द्वारा चलाते हुए पकड़ा गया, जो भीमताल से नौकुचियाताल की ओर जा रहा था। वाहन से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। नाबालिग के संरक्षक (भाई)/वाहन स्वामी, निवासी भीमताल के विरुद्ध थाना भीमताल में मुकदमा अपराध संख्या 32/25, धारा 199(ए) मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम:-

1. S.I. गगनदीप सिंह

2. कां. ललित आगरी

3. कां. मनोज पंत

“अभिभावकों से अपील है कि नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें – यह कानून और जीवन दोनों के लिए खतरा है।”

दूसरी बड़ी कार्यवाही-

चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UP21CA3997 को नाबालिग चला रहा था, जो भीमताल से डाट की ओर जा रहा था। वाहन चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका।

वाहन स्वामी निवासी पीपली अहीर, सूरजनगर, मुरादाबाद (उ.प्र.) के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 33/25, धारा 199(ए) मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

पुलिस टीम:-

1. S.I. गगनदीप सिंह

2. कां. ललित आगरी

3. कां. मनोज पंत

“अपने नाबालिग बच्चों को वाहन की चाबी देना, उन्हें दुर्घटना के मुंह में झोंकने जैसा है।”

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

लिफ्ट देने के बहाने सोने के टॉप्स लूटने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया सोने का टॉप्स व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

भीमताल। कोतवाली भीमताल क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने उनके सोने के कुंडल/टॉप्स लूटकर फरार होने की घटना का भीमताल पुलिस ने तत्परता एवं तकनीकी…

विकास भवन सभागार में “आपदा जोखिम न्यूनीकरण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

भीमताल। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मा0 मंत्री पंचायती राज, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन