जनवरी से शुरू होने जा रहे हैं राष्ट्रीय खेल को लेकर जिला प्रशासन और खेल विभाग ने सभी तैयारियां शुरू कर दी है मुख्य खेल हल्द्वानी और देहरादून के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने हैं खेल का शुभारंभ देहरादून अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से किया जाएगा लेकिन उससे पहले खेल को लेकर मशाल रैली की शुरुआत होने जा रही है। मसाला से रैली का शुभारंभ 26 दिसंबर को हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से शुरू होगा जहां मसाला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसाला जलाकर अंतरराष्ट्रीय खेल की बिगुल बजाएंगे।उसके बाद रैली प्रदेश के हर जिले में जाएगी अंत में मशाल देहरादून पहुंचेगी 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मशाल रोशन की जाएगी। मसाल रैली के माध्यम से प्रदेश भर में 38वें राष्ट्रीय खेल का प्रचार किया जाएगा इसके लिए राष्ट्रीय खेल की मशाल को पूरे प्रदेश में घुमाया जाएगा। रैली कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों से होकर गढ़वाल मंडल में जाएगी। इसके बाद 38वें राष्ट्रीय खेल के उद्घाटन समारोह से पहले यह मशाल देहरादून पहुंचेगी।






