नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों/SOG/ को लगातार चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी व SOG प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 अलग अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
पहला मामला-
दिनांक- 06.04.2025 को अभि0 मौ0 फरमान पुत्र नाजिम नि0 मलिक का बगीचा वार्ड न0 31 थाना बनभूलपुरा उम्र 20 वर्ष को गोलाबाईपास रोड निकट विश्राम गृह थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, तथा एक अदद चोरी की मो0 सा0 बिना नम्बर प्लेट स्पलेंडर प्लस चेचिस नं- MBLHAWO84KHB49026 के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में FIR NO- 113/25 U/S 3/25 A ACT पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास तथा चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
पुलिस टीम-
• थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
• उ0 नि0 संजीत राठौड़ ( प्रभारी एस0 ओ0 जी0)
• का0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा
• का0 सुनील कुमार
• का0 महबूब अली
दूसरा मामला-
दिनांक- 05.04.2025 को रेलवे बाजार निकट एक होटल के कमरे से अभि0 राहुल घनेला पुत्र सुरेन्द्र सिह घनेला निवासी ग्राम दरमोली पो0 / थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष को 1 अवैध 315 बोर तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में FIR NO- 112/25 U/S 3/25 A ACT पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
उक्त अभि0 वर्ष 2021 मे 302 (हत्या) के केस मे जेल जा चुका है। इसके अलावा आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।
पुलिस टीम-
• उ0 नि0 संजीत राठौड़ (प्रभारी SOG)
• हे0का0 ललित श्रीवास्तव SOG
• का0 चन्दन नेगी SOG
• का0 संतोष बिष्ट SOG





