लालकुआं व बनभूलपुरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 02 मोबाईल चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के 03 मोबाइल फोन तथा नगदी बरामद

हल्द्वानी। कोतवाली लालकुआं एवं बनभूलपुरा क्षेत्र में मोबाइल चोरी के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले में शीघ्र अनावरण कर माल बरामद की किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए जाने के फलस्वरुप अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं/हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआ दिनेश फर्त्याल व थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में दोनों मामले का खुलासा कर मोबाईल बरामदगी कर 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली लालकुआ-

दिनांक 18-04-25 को जसवीर सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गायत्री कॉलोनी हल्दुचौड़ लालकुआं नैनीताल द्वारा दी गई तहरीर की उसके घर से दिनांक 17-18 /4/2025 की रात्रि अज्ञात चोर द्वारा घर के अंदर से 02 अदद मोबाइल फोन तथा ₹1000 नगद चोरी कर लिया गया है।

तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मुकदमा FIR No- 86/25 धारा 305 (A) BNS पंजीकृत कर मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उप निरीक्षक शंकर नयाल प्रभारी चौकी हल्दुचौड़ के सुपुर्द की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 18/04/25 की रात्रि अभियुक्त शंकर दत्त पांडे पुत्र गोविंद बल्लभ पांडे निवासी ग्राम व पोस्ट खेती जिला अल्मोड़ा को सोयाबीन फैक्ट्री के सामने यात्री प्रतीक्षालय के पास से मय चोरी किए गए 02 अदद मोबाइल फोन तथा रु 1000 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस टीम-
1-उप निरीक्षक शंकर नयाल
2-कांस्टेबल मनीष कुमार
3-कांस्टेबल रामचंद्र प्रजापति

थाना बनभूलपुरा-
दिनांक- 17.04.2025 को वादी लोकेश पंत पुत्र श्री हरीश चन्द्र पंत निवासी आर0के0टेन्ट रोड निकट देवी मदिंर कुसुमखेडा हल्द्वानी जनपद-नैनीताल
द्वारा थाना आकर तहरीर दी कि दिनांक – 03.04.25 को समय 08.10 बजे रात्रि को रेलवे स्टेशन हल्द्वानी के बाहर से खुद का सैमसंग एस 23 फोन चोरी होने के संबन्ध मे दिया गया था जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0 FIR NO-75/2025 U/S 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मौ0 दानियाल पुत्र जमीर अहमद निवासी इन्द्रानगर नूरी मस्जिद के पास छोटी रोड वार्ड न0 30 थाना बनभूलपुरा उम्र 22 वर्ष को वहद् स्लाटर हाउस के पीछे गौलापार्किग क्षेत्र पथरीले मार्ग पर चोरी के मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी S23 (रंग सफेद ) के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभि0 को मय माल के मा0न्यायालय के समक्ष समय से पेश किया जायेगा । अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 मनोज यादव
2- कानि0 मौ0 यासीन
3- कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा

  • Related Posts

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 3 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 8 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 5 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 6 views
    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश