18 से 20 अप्रैल तक उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार

देहरादून | उत्तराखंड राज्य में आने वाले दिनों में संभावित अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। निदेशक, मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 17 अप्रैल को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 18 से 20 अप्रैल के बीच प्रदेश के अधिकांश जिलों में अप्रत्याशित और खराब मौसम की स्थिति बनी रह सकती है।

किन जिलों में और कब-कब रहेगा प्रभाव?18 अप्रैल 2025उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून और पौड़ी जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना।

19 अप्रैल 2025देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में गर्जन, बिजली, ओलावृष्टि और 50-70 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं। साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी गर्जन व ओलावृष्टि की संभावना।20 अप्रैल 2025प्रदेश के 13 जिलों में – उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाएं संभावित हैं।

जिलाधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश:-

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सभी जिलों को निम्न निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया है:-

तत्परता बनाए रखें, विशेष रूप से आवागमन पर नियंत्रण रखें।

किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई और सूचना का तत्काल आदान-प्रदान हो।

IRS प्रणाली के समस्त नामित अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहें।

NH, PWD, BRO, PMGSY आदि एजेंसियां बाधित सड़कों को तत्काल खोलने की व्यवस्था करें।

राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहें।

सभी थाने/चौकियां हाई अलर्ट पर रहें और उपकरणों से लैस रहें।

किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ न रहे।

अधिकारी अपने वाहनों में बरसाती, छाता, हेलमेट, टॉर्च व अन्य जरूरी उपकरण रखें।

जरूरत पड़ने पर फंसे हुए लोगों के लिए खाद्य व चिकित्सा व्यवस्था की जाए।

विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विद्यालयों में अतिरिक्त सावधानी बरती जाए।

पर्यटकों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने की अनुमति न दी जाए।

जिला सूचना अधिकारी इस सूचना को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुँचाएं।

भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में पहले से ही उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और मौसम से संबंधित किसी भी आपात सूचना के लिए स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण