पिथौरागढ़। आगामी 14 अप्रैल से पिथौरागढ़ के चंडिका मंदिर में महायज्ञ शुरू होगा। इस महायज्ञ के साथ-साथ ब्रह्मा भोज का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर में नवरात्र पर्व के लिए विशेष सजावट की गई है, साथ ही हवन और यज्ञ का भी आयोजन होगा।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोर घाटी की आराध्य देवी मां चंडिका मंदिर में होने वाले इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मंदिर कमेटी के गोविंद बिष्ट ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की है।










