बीवी को उसके मायके छोड़ने गया युवक वृद्ध अम्मा के कर्णफूल चुरा ले गया, अब आया पुलिस की गिरफ्त में तो उगला सारा सच

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने 16 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह घटना अंडोली (रिखाड़ी) गांव की है, जहां चोर ने महिला के कान फाड़कर सोने के कर्णफूल लूट लिए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल चोर पकड़ा गया, बल्कि लूटा गया माल भी बरामद कर लिया गया।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने भाई से मिलने के बाद पैदल अपने गांव अंडोली लौट रही थी। रास्ते में चौना के पास जंगल में एक अज्ञात युवक काफी देर से उसके आसपास मंडरा रहा था। अचानक उसने महिला को धक्का देकर नीचे की ओर घसीटा और दोनों कानों से सोने के कर्णफूल खींच लिए। इस दौरान महिला के कान फट गए और वह दर्द से कराहने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही दन्या पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए का एक युवक दिखाई दिया। उसकी पहचान बिशन सिंह उर्फ बिशन पहाड़ी के रूप में हुई।

पुलिस ने रात में ही उसके ससुराल चौना गांव में छापा मारा, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।10 अप्रैल की सुबह दन्या पुलिस ने फल्याट गांव से करीब एक किलोमीटर पहले बिशन सिंह को दिल्ली भागने से पहले घेरकर दबोच लिया।

पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह दिल्ली में एक बेकरी में काम करता है और दो दिन पहले अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने आया था। इसी दौरान उसने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने लूटे गए कर्णफूल अपने ससुराल में छुपा दिए थे, जिन्हें पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।

बिशन सिंह सोशल मीडिया पर “बिशन पहाड़ी” नाम से फेसबुक पेज चलाता है और इलाके में उसी नाम से जाना जाता है। दन्या पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। इस घटना ने इलाके में बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, और लोग पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बाजार में किया औचक निरीक्षण

लमगड़ा। क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने पुलिस बल के साथ बाजार…

आयुक्त दीपक रावत ने राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल अल्मोड़ा का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दूसरे दिन अल्मोड़ा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के रूप में पहचाने जाने वाले राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 11 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन