जनपद नैनीताल में प्रशासन ने चलाया राशन कार्डों का सत्यापन अभियान

लालकुआं। जिला प्रशासन द्वारा लालकुआं में राशन कार्डों का सत्यापन अभियान शुरू करते हुए क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत के नेतृत्व में गठित जांच टीम में पूर्ति विभाग, नगर पंचायत और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने पहले दिन वार्ड नंबर एक में स्थित गरीबों के लिए बनाए गए 100 मकानों में सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें जांच के दौरान 10 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गये।

उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गठित की गई संयुक्त टीम ने सोमवार की प्रातः वार्ड नंबर एक स्थित गरीबों के लिए बनाए गए 100 मकानों में सत्यापन अभियान चलाया, दिन भर में 100 मकानों के सौ राशन कार्डों का सत्यापन किया गया।

जांच के दौरान 10 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए। जिसकी सूची उप जिलाधिकारी लालकुआं को प्रेषित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सत्यापन अभियान कल से भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अपात्र कार्ड धारकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जांच टीम में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत, उप राजस्व निरीक्षक पूजा रानी, नगर पंचायत लालकुआं के कर संग्रहकर्ता कृष्णा चौधरी, दिनेश कुमार, पूर्ति सहायक सुनीता भट्ट और अजय कुमार तथा नगर पंचायत लालकुआं के बहुद्देश्यीय कार्मिक विजय कुमार शामिल थे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश