यातायात नियमों का उल्लंघन नो पार्किंग में 159 वाहनों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही, 6 वाहन सीज तथा 6 लावारिस वाहन थाने में किए दाखिल

नैनीताल। उच्च न्यायालय उत्तराखंड के दिशा निर्देशों के अनुपालन में रिद्धिम अग्रवाल आईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल एवं प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के मार्गदर्शन में आज पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा नगर नैनीताल में चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिस दौरान वरुणा अग्रवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नैनीताल, डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण में टीमों द्वारा रोडवेज तल्लीताल, डॉट, मॉल रोड, जू रोड, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, मस्जिद तिराहा समेत अन्य स्थानों में वाहन चेकिंग अथवा सड़कों में अनावश्यक रुकावट करने वाले लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने, नो पार्किंग ज़ोन में वाहन खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध करने पर 159 वाहनों के चालान, 05 वाहन सीज तथा 06 लावारिस वाहनों को थाने में दाखिल किया गया।

1 वाहन चालक के विरुद्ध नशे में वाहन चलाने पर 185 MV एक्ट में कार्यवाही कर वाहन को सीज किया गया और DL निलंबन की कार्यवाही हेतु RTO कार्यालय रिपोर्ट भेजी गई।

चेकिंग के दौरान प्रमोद कुमार साह सीओ भवाली, गुरुदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी, हेम चंद्र पंत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, वेद प्रकाश भट्ट निरीक्षक यातायात नैनीताल, रमेश बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल समेत पुलिस, प्रशासन तथा परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

अभियान के माध्यम से जनता एवं सभी आगंतुकों से अपील है कि नगर नैनीताल के नो पार्किंग स्थलों में अनावश्यक पार्किंग कर मार्गों को अवरुद्ध न करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही अपने वाहन खड़े करें।

नैनीताल नगर के पर्यटकों की भारी संख्या में आवाजाही के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित करने में पुलिस, प्रशासन को अपना सहयोग दें और यातायात नियमों का पालन करें।

इसके अतिरिक्त आज विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में भीमताल पुलिस द्वारा भी थाना भीमताल क्षेत्र में जनता एवं आगंतुकों की सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु नो पार्किंग, दुर्घटना संभावित क्षेत्र व एकल मार्ग संबंधित चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 4 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 14 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार