सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए स्टंटबाजी का करतब दिखाने वालों व 540 लापरवाह चालकों पर नैनीताल पुलिस की कार्यवाही, 16 वाहन जफ़्त, 2 लाख से अधिक का जुर्माना

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

आदेश के क्रम में यातायात नियमों को न मानने वालों के विरुद्ध सभी थाना प्रभारियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में एक राहगीर द्वारा थाना मुखानी में सूचना दी कि एक कार UP85AR0467 में कुछ लोग स्टंटबाजी कर रहे हैं।

सूचना पर थानाध्यक्ष मुखानी द्वारा आम्रपाली चौकी प्रभारी अवनीश मौर्य को सूचना दी गई, जिसे चौकी प्रभारी अवनीश कुमार द्वारा वाहन को बैरियर पर रोकी गई जो कि खतरनाक स्टंट करते हुए आ रही थी।

गाड़ी को रुकवा कर चालक सलीम पुत्र अशरफ निवासी टांडा रामपुर सहित पांच लोग सवार थे। जिन्हें वाहन के कागजात न होने और खतरनाक तरीके से वहां चलाकर स्टंट किए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया एवं सभी युवकों का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम-

उ0नि0 अवनीश कुमार

का0 कुंदन

का0 विनोद

2- कालाढूंगी में वाहन चैकिंग के दौरान *बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़कर वाहन चलाने पर 02 बुलेट बाइक को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

3- इसके अतिरिक्त जनपद में पर्यटन सीजन की दृष्टिगत चल रहे सघन चैकिंग अभियान में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु की गई कार्यवाही के तहत 540 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 16 वाहन सीज कर 09 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

अपील-

नैनीताल पुलिस युवाओं से अपील करती है कि वे यातायात नियमो का पालन करें, स्टंटबाजी न करें। नियमों का पालन करें जिससे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और सड़क पर चलने वाले अन्य व्यक्ति / चालक भी सुरक्षित रहेंगे। “ख़तरनाक करतब (स्टंट) आपको अस्पताल भेज सकता है और जेल भी भेज सकता है”।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन