एसएसपी नैनीताल ने अपराधों में अंकुश लगाने हेतु चलाया “ऑपरेशन सेनेटाइज” अभियान, 416 का किया सत्यापन

नैनीताल। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 28 मकान मालिकों पर 10-10 हज़ार का जुर्माना तथा कुल 353 लोगों का किया चालान, चार लाख से अधिक का जुर्माना।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश में जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लगातार “ऑपरेशन सेनेटाइज” सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 29 मार्च 2025 को जनपद नैनीताल के सभी थाना चौकी क्षेत्रों में चप्पे चप्पे में “ऑपरेशन सेनेटाइज” अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, मजदूरों, ठेलेवालों, किराएदारों, और संदिग्ध तत्वों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सत्यापन कार्यवाही को अंजाम दिया। अभियान में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी अपने-अपने पुलिस बल के साथ सक्रिय रूप से शामिल हुए।

इस अभियान का उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

  • कुल घर, दुकान, फड़ फेरी, संदिग्ध को चैक किये- 1138
  • पहचान एप के माध्यम से कुल सत्यापन- 95
  • मैन्युअल कुल सत्यापन- 321
  • बिना सत्यापन 83 पुलिस एक्ट में कुल चालान- 63
  • कोर्ट चालान- 28 जुर्माना 2,80,000 रुपये
  • 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान/ जुर्माना- 262
  • किराएदार, मकानमालिक, फड़ फेरी कुल चालान- 353
  • कुल जुर्माना- 4,05750 रुपये

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का संदेश-

“हमारा उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। यह अभियान समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगा और अपराधों में कमी लाएगा। हमारी पुलिस टीम लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे क्षेत्र में कोई भी अवांछनीय तत्व न हो।”

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन