झारखंड में बड़ा रेल हादसा, लोको पायलट समेत 2 की मौत

हिमखंड न्यूज ब्यूरो। झारखंड के साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां दो मालगाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई है। टक्कर को बाद भीषण आग लगने की भी जानकारी मिली है। हादसे में लोको पायलट समेत दो की मौत की खबर है।

झारखंड के साहिबगंज जिले में दो मालगाड़ियों के आमने-सामने टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। ललमटिया-फरक्का एमजीआर रेलवे लाइन पर NTPC की दो मालगाड़ी आपस में टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के इंजन के चिथड़े उड़ गए और भीषण आग लग गई। हादसे में लोको पायलट समेत दो की मौत की जानकारी मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार सुबह करीब3.30 से 4.00 के बीच हुआ है। फरक्का से ललमटिया जा रही मालगाड़ी बरहेट में खड़ी थी, तभी ललमटिया से कोयला लेकर फरक्का जा रही मालगाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। दोनों गाड़िया गलती से एक ही पटरी पर आ गई जिसके बाद ये भीषण हादसा हो गया। टक्कर के बाद इंजन और डिब्बे में आग लग गई।

ट्रेन में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। एक शव को इंजन से निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे इंजन के अंदर बुरी तरह दब गया है। हादसे में दोनों इंजन के चितथे उड़ गए। कई डिब्बे भी पटरी से नीचे गिर गए। ट्रैक पर परिचालन पूरी तरह ठप है। इसे सुचारू करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इधर घटना जानकारी मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यहा हादसा ललमटिया-फरक्का एमजीआर रेलवे लाइन पर साहिबगंज जिले के बरहेट के पास हुई। यहां झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी के लिए ट्रेन जा रही थी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन