यहां बीजेपी नेता ने अपनी ही पत्नी व तीन बच्चों को मारी गोली, तीनों बच्चों की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

सहारनपुर। सहारनपुर में भाजपा के नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, पुलिस की निगरानी में भाजपा नेता की पत्नी का इलाज कराया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को अरेस्ट कर लिया है। जिनकी पहचान सहारनपुर जिला कार्यकारिणी के सदस्य योगेश रोहिल के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक रूप से बिमार चल रहे थे।हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस वारदात की कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है। पुलिस के मुताबिक सहारनपुर के गंगोह इलाके के सांगाथेड़ा गांव में रहने वाले भाजपा नेता द्वारा इस वारदात की सूचना से पूरे जिले में हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद खुद योगेश रोहिल्ला ने ही पास पड़ोस को घटना की जानकारी दी। बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी है। यह सुनकर पड़ोसी भी हैरान रह गए और मौके पर जाकर हालात देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीजेपी नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 4 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार