सड़कों के लिए केंद्र सरकार से मिली 453 करोड़ रुपए की मंजूरी, सीएम धामी ने जताया आभार

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार के 3 साल पूरे होते ही केंद्र ने भी राज्य को रिटर्न गिफ्ट दिया है। दरअसल केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने प्रदेश की 12 योजनाओं के लिए बजट को मंजूरी दी है। इसके तहत उत्तराखंड को कुल 453 करोड़ की CRIF स्कीम का फायदा मिलने जा रहा है।

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश की 12 सड़कों को CRIF स्कीम के तहत मंजूरी दी है। इसके तहत उत्तराखंड को 12 सड़कों के लिए 453 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संदर्भ में उत्तराखंड मंत्रालय ने इस संदर्भ में उत्तराखंड की मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है।

CRIF यानी सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम के तहत राज्य को यह बजट जारी हुआ है। इससे पहले भी इसी योजना के तहत प्रदेश को बड़ी रकम मिलती रही है। हालांकि इस बार योजना के तहत ऐसे समय पर यह बजट मंजूर किया गया है जब धामी सरकार को 3 साल पूरे हुए हैं। इस योजना के तहत पूर्व में 642 करोड़ का बजट भी केंद्र की तरफ से मंजूर हुआ था।

जिन 12 योजनाओं के लिए मंजूरी मिली है उनमें कुल 332.90 किलोमीटर की सड़क राज्य भर में बनेंगी। इसके अलावा तीन पुलों का भी निर्माण हो सकेगा। इसमें चंपावत जिले में 36 किलोमीटर की सड़क निर्माण, हरिद्वार जिले में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 314 मीटर spen bridge बनाया जाएगा।

चमोली जिले में भी मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप करीब 19 किलोमीटर की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह उधम सिंह नगर में 12 किलोमीटर का राजमार्ग निर्माण होगा। योजना के तहत पौड़ी, अल्मोड़ा उत्तरकाशी जिले की भी विभिन्न सड़कों के लिए बजट को मंजूरी दी गई है।

इस योजना के तहत राज्य को ज्यादा से ज्यादा बजट मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत शासन के अधिकारी भी प्रयास करते रहे हैं। खास बात यह है कि योजना में भारी भरकम बजट मिलने के बाद मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़े कार्यों को भी गति मिलने जा रही है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन