अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए लखनपुर चौक पर प्रदर्शन

अंकित भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कर वास्तविक वीआईपी अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला एकता मंच ने लखनपुर चौक पर धरना देकर जुलूस निकाला।

सभा का संचालन करते हुए मंच की संयोजक ललिता रावत ने बताया अंकिता भंडारी की हत्या 18 सितंबर 2022 को कर दी गई। वह उत्तराखंड के पौड़ी जिले के वंनतरा रिजॉर्ट रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। वहां पर वीआईपी के लिए विशेष सेवा का उस पर दबाव बनाया गया। वीआईपी द्वारा रखे प्रस्ताव को अंकिता द्वारा इंकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई। सबूतों को मिटाने के उद्देश्य से अंकिता का कमरा भाजपा सरकार ने बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया।

कौशल्या ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की आवाज सोशल मीडिया तक ही सिमट कर रह गई है। जबकि जनता को इसके लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना चाहिए।

समाजवादी लोक मंच के मुनीश कुमार ने कहा कि अंकिता को विशेष सेवा के लिए बाध्य करने के पीछे भाजपा के बड़े नेता का नाम सामने आ रहा है यही कारण है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार मामले की सीबीआई जांच करवाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की न्यायपालिका भी जनता को न्याय नहीं दे पा रही है। देश सर्वोच्च अदालत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को अस्वीकार करने से अपराधी तत्वों को बल मिलेगा।

उपपा नेता प्रभात ध्यानी ने कहा कि धामी सरकार जनता के हित में काम करने की जगह सरकार के 3 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। उत्तराखंड के हालात दिन प्रतिदिन खराब हो रहे हैं। अस्पतालों में जनता को इलाज नहीं मिल रहा है तथा महिला अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है तथा जंगली जानवरों के हमले में लोग रोज मारे जा रहे हैं।

सरस्वती जोशी ने कहा कि सरकार की महिला विरोधी नीतियों के कारण महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। देश के कानून इतने कमजोर हैं कि शक्तिशाली लोग हमेशा बचकर निकल जाते हैं और आम लोग इंसाफ के लिए भटकते रहत हैं। भाजपा का बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा एक ढकोसला बनकर ही रह गया है।

सभा को तुलसी जोशी, जन कवि बल्ली सिंह चीमा, छिम्वाल,किरन आर्य, ललित उप्रेती, रोहित रोहिला, सुमित, पी सी जोशी,तारा बेलवाल आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में भगवती नेगी, दुर्गा सैनी, सीमा तिवाड़ी,माया नेगी,रश्मी,दीपा आर्य,तुलसी जोशी,आफरीन, पुष्पा,लता,कमला,धना, माया तिवाड़ी,रेनू सैनी, हर्षिता, भावना,मधू आर्य सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश