करोड़ों का घोटाला दबाने के लिए सचिव से घूस की पेशकश, जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। अक्सर सुर्खियों में रहने वाला उत्तराखंड सचिवालय इन दिनों फिर एक बार सुर्खियों में है। इस बार एक सचिव से घूस की पेशकश किए जाने की खबरों को लेकर उत्तराखंड सचिवालय सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल हाल ही में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के नाम पर करोड़ों का घोटाला सामने आया है। घोटाले की जांच शुरू हुई तो साफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम देख रही कंपनी सवालों के घेरे में आ गई। जिसके बाद तकनीकि शिक्षा के सचिव रंजीत सिंहा ने आरोपी कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

जांच से परेशान सॉफ्टवेयर कंपनी ने मामले को रफा दफा करने के लिए सचिवालय में सचिव के पास अपना प्रतिनिधि भेज कर घूस की पेशकश कर दी। कंपनी चाहती थी कि कुछ ले देकर मामला यहीं खत्म कर दिया जाए।

इस दौरान सचिवालय में बैठे सचिव रंजीत सिन्हा घूस की पेशकश से असहज तो हुए ही साथ ही नाराज भी नजर आए। हालात ये हुए कि सचिव ने सॉफ्टवेयर कंपनी के प्रतिनिधि को तुरंत कार्यालय से बाहर जाने को कह दिया। अब पूरे मामले की सचिव ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

बता दें उत्तराखंड सचिवालय में ऐसा वाक्या पहली बार भले ही खुल कर आया हो लेकिन ऐसे ही मिलते जुलते मामलों को लेकर सचिवालय हमेशा से चर्चाओं में आता रहा है। हाल ही में उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार अपने साथियों के संग पैसों से भरी अटैचियां लेकर सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन करते नजर आए थे। बॉबी पंवार का आरोप था कि पैसों की थैली लेकर पहुंचने वालों से ही अफसर मिलते हैं।

उत्तराखंड सचिवालय के हिस्से में आए ऐसे विवाद बताते हैं कि सूबे में सचिवालय और सचिवालय में बैठे अधिकारियों को लेकर जो छवि बनी है वो अच्छी नहीं कही जा सकती है। उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी दफ्तर यानी सचिवालय में भले ही जनता और मीडिया के प्रवेश को सीमित कर दिया गया हो लेकिन घूस की पेशकश लेकर पहुंचने वालों का प्रवेश निर्बाधित रूप से हो सकता है।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश