उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 इंस्पेक्टर और 31 दारोगाओं के दूसरे जिलों में तबादले

देहरादून। एक ही जिलों में लंबे समय से जमे पुलिस पुलिस कर्मियों को दूसरे जिले में ट्रांसफर हुआ है महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने इंस्पेक्टर व दारोगाओं के तबादले कर दिए हैं। इनमें सात इंस्पेक्टर व 31 दारोगा शामिल हैं। ट्रांसफर लिस्ट में कुछ इंस्पेक्टर व दारोगा वह हैं जिनका तबादला वर्ष 2024 में हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उनके तबादले रुक गए थे।

आईजी गढ़वाल ने ट्रांसफर लिस्ट जारी करने के साथ ही ट्रांसफर हुए इंस्पेक्टर व दारोगाओं को कार्यमुक्त करने की तिथि भी घोषित कर दी है। सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को निर्देशित किया गया है कि ट्रांसफर हुए इंस्पेक्टर व दारोगाओं को 21 मार्च तक कार्यमुक्त कर दें।

आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि वार्षिक स्थानांतरण नीति-2020 के अनुक्रम में तबादले किए गए हैं। सभी एसएसपी व एसपी को निर्देशित किया गया है कि उन्हें समय पर कार्यमुक्त कर दें। किसी भी दशा में ट्रांसफर होने वाले इंस्पेक्टर व दारोगा को 22 मार्च तक ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

तबादला होने वाले इंस्पेक्टरों में कैलाश चंद्र भट्ट को देहरादून से पौड़ी गढ़वाल, प्रदीप राणा को देहरादून से टिहरी गढ़वाल, एश्वर्य पाल को हरिद्वार से चमोली, कुंदन सिंह राणा को हरिद्वार से पौड़ी गढ़वाल, राकेश कठैत को रुद्रप्रयाग से देहरादून, आशुतोष सिंह को उत्तरकाशी से चमोली जबकि मणिभूषण श्रीवास्तव को पौड़ी गढ़वाल से हरिद्वार शामिल हैं।

वहीं दारोगाओं में कुलेंद्र रावत को रुद्रप्रयाग से देहरादून, नंदकिशोरी गवाडी को टिहरी से हरिद्वार, अश्वनी बलूनी को चमोली से देहरादून व महिला उपनिरीक्षक सोनल को देहरादून से टिहरी गढ़वाल भेजा गया है। इसी तरह आशीष रावत को देहरादून से टिहरी, अशोक राठौर को उत्तरकाशी, दीपक मैठाणी को उत्तरकाशी, निर्मल भट्ट को पौड़ी गढ़वाल, प्रकाश पोखरियाल को पौड़ी गढ़वाल, पीडी भट्ट को उत्तरकाशी, गिरीश नेगी को टिहरी गढ़वाल, भुवन पुजारी को पौड़ी गढ़वाल, राजेश असवाल को पौड़ी गढ़वाल, शोएब अली को पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है।

हरिद्वार जिले से अभिनव शर्मा को पौड़ी गढ़वाल, दिलबर नेगी को टिहरी गढ़वाल, मनोहर सिंह रावत को चमोली, मनोज शर्मा को उत्तरकाशी, रघुबीर सिंह को रुद्रप्रयाग, राजेंद्र सिंह पुजारा रुद्रप्रयाग, रणजीत सिंह तोमर को पौड़ी गढ़वाल, प्रवीन रावत को टिहरी गढ़वाल, अशोक रावत को टिहरी गढ़वाल, अजय शाह को पौड़ी गढ़वाल वहीं टिहरी गढ़वाल से विजय कुमार को हरिद्वार, राहुल थापा को हरिद्वार, जितेंद्र कुमार को देहरादून, विकास चंद्र शुक्ला को हरिद्वार, चमोली जिले से सुमित कुमार को हरिद्वार, शिवदत्त जमलोकी को देहरादून और देवेंद्र सिंह पंवार का तबादला देहरादून किया गया है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन